बुधवार को ‘हनुमान अंश’ हुई 150 करोड़ के पार, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों क्राइम थ्रिलर से लेकर डिवोशन और फैमिली ड्रामा तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में मौजूद हैं. हालांकि इनमें से कुछ ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पा रही हैं. इनमें मिर्जापुर द मूवी और हनुमान अंश शामिल हैं. ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही हैं. वहीं .यश की टॉक्सिक का बुरा हाल है. चलिए यहां बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान लेते हैं.

मिर्जापुर द मूवी का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. ये फिल्म हर दिन जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को भी इसने 15.60 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को मिर्जापुर द मूवी ने 11.80 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की कुल नेट कमाई अब 137.15 करोड़ रुपये हो गई है.

टॉक्सिक ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
यश की टॉक्सिक का रिलीज के दूसरे हफ्ते में ही बंटाधार हो चुका है. भारी भरकम बजट में बनी ये फिल्म चंद लाख भी मुश्किल से बटोर रही है. बता दें कि रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को इसने 73 लाख रुपये कमाए थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे बुधवार को टॉक्सिक ने 22 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ टॉक्सिक की भारत में 15 दिनों की नेट कमाई अब 247.45 करोड़ रुपये हो गई है.

इरुमुडी ने तीसरे वेडनेसडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा की इरुमुडी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. ये फिल्म अपनी 100 फीसदी लागत बहुत पहले ही वसूल कर चुकी थी. अब ये जमकर मुनाफा कमा रही है. बता दें  कि इरुमुडी ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ की कमाई की थी.

  • अब बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के तीसरे वेडनेसडे यानी 20वें दिन 1.90 करोड़ कमाए हैं.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 172.85 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने पांचवें बुधवार कितना किया कलेक्शन
हनुमान अंश पर तो वाकई बजरंग बली की कृपा बरस रही है. ये फिल्म रिलीज के पांचवें हफ्ते में हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को भी 10.75 करोड़ कमाए थे.

  • वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान अंश ने रिलीज के 34वें दिन यानी पांचवें बुधवार को 10 करोड कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 34 दिनों की नेट कमाई अब 152.88 करोड़ रुपये हो गई है.


ये भी पढ़ें:-‘दर्शकों की मर्जी है’, Toxic के फ्लॉप होने पर आया यश का पहला रिएक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *