मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने किया चमत्कार, ‘टॉक्सिक’ ने भी दिखाई तेजी, जानें-‘आवारापन 2’-‘इरुमुडी’ का हाल

Spread the love

मंगलवार, एक सितंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है. जहां 26 दिन पुरानी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिखाया है तो वहीं टॉक्सिक की हालत में कोई सुधार होता नहीं दिखा है, उलटा इसकी कमाई में फिर मंदी देखी गई है. चलिए यहां आवारापन 2 से इरुमुडी सहित सिनेमाघरों में मौजूद बाकी फिल्मों का मंगलवार का कलेक्शन जानते हैं.  

टॉक्सिक ने मंगलवार को कितनी की कमाई?
टॉक्सिक की कमाई की रफ्तार हर दिन कम हो रही है. हालांकि मंडे को मंदी झेलने वाली इस फिल्म की कमाई में मंगलवार को भी मामूली तेजी देखी गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को यानी रिलीज के 7वें दिन टॉक्सिक ने 8.20 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 7 दिनों की नेट कमाई अब 229.95 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 272.80 करोड़ रुपये हुआ है.

इरुमुडी ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया?
रवि तेजा की फिल्म दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर पूरा दम दिखा रही है. हालांकि मंडे को इसकी कमाई भी गिर गई थी.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन इरुमुडी ने 5.90 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 142.05 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 165 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ करेगी रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग? जानें- बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन

आवारापन 2 ने तीसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन
इमरान हाशमी की फिल्म तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और अब इसकी कमाई की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. तीसरे मंडे तो इसने महज 50 लाख रुपये ही कमाई थे.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे मंगलवार को यानी रिलीज के 19वें दिन आवारापन 2 ने 50 लाख ही कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की नेट कमाई अब 148.90 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 177.50 करोड रुपये पहुंच गया है.

विश्वनाथ एंड सन्स ने तीसरे मंगलवार कितना कमाया?
सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स की कमाई में तीसरे हफ्ते के वीकडेज में एंट्री करते ही मंदी देखी गई है. तीसरे मंडे इसने महज 75 लाख रुपये कमाए थे.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे मंगलवार यानी रिलीज के 19वें दिन इस फिल्म ने 65 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है.
  • इसके बाद इस फिल्म की भारत में 19 दिनों की कुल नेट कमाई अब 117.50 करोड़ रुपये हो गई है.

हनुमान अंश ने चौथे मंगलवार कितनी कमाई की?
हनुमान अंश वाकई बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे मंगलवार भी हैरान कर देने वाला कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक चौथे मंगलवार को यानी रिलीज के 26वें दिन हनुमान अंश ने भारत में 8 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 26 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 53.63 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-‘इरुमुडी’ ने रचा इतिहास, बनी साल की पहली 100% प्रॉफिट कमाने वाली तेलुगु फिल्म

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *