‘रामायण’ की आंधी के आगे सूर्या की ‘सीन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दिवाली पर हुई नोटों की बारिश, जानें- कलेक्शन

Spread the love

हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत रही है.  6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इस फिल्म का सीधा मुकाबला नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मन 2’ से था. ‘सीन’ को रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से भी कड़ी टक्कर मिल रही है. बावजूद इसके  सूर्या के स्टारडम और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ‘सीन’ जमकर कमाई कर रही है. चलिए यहां जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? 

‘सीन’ का तीसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा? 
‘सीन’ को दर्शकों से रिलीज के पहले दिन से ही शानदार रिस्पॉन्स मिला रहा है. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस फिल्म का काफी तारीफ की है. खासतौर पर सूर्या की एक्टिंग के लोग दिवाने हो गएहैं. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट कमा रही है. बता दें कि ‘सीन’ ने 19.15 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. इसके बाद दूसरे दिन इसने 20.35 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे दिन संडे को दिवाली के दिन भी ये सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ इसकी कमाई में भी काफी तेजी देखीगई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को भारत में 23.25 करोड़ की नेट कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 62.75 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘सीन’ 100 करोड़ से कितनी दूर? 
‘सीन’ ने रिलीज के तीन दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 62.75 करोड़ की कमाई करने के बाद अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. फिल्म की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि ये अपने पहले हफ्ते में इस मील के पत्थर को पार कर लेगी. इसके लिए इसे 38 करोड़ और कमाने होंगे. 

‘सीन’ की क्या है कहानी? 
जितु माधवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर इनबराज (सूर्या) की कहानी है, जो अपनी नौकरी से इस्तीफा देना चाहते हैं. लेकिन, उनके सीनियर उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं देते, क्योंकि वे इनबराज को अपनी टीम का सबसे बेहतरीन सदस्य मानते हैं. इसी दौरान, इनबराज की काबिलियत पर तब सवाल उठने लगते हैं, जब एक सीरियल किलर उसी कुख्यात हत्यारे की नकल करने लगता है जिसे इनबराज ने पहले पकड़ा था. इनबराज की जांच के तरीकों पर सवाल उठने के बाद, वे इस ‘कॉपीकैट’ सीरियल किलर को पकड़ने के लिए वापस लौटते हैं. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *