संडे को साउथ की फिल्म का बजा डंका, ‘आवारापन 2’ से ‘बंटवारा 1947’ भी चमकी, जानें- कलेक्शन

Spread the love

 सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मो के लिए संडे काफी फायदेमंद रहता है. दरअसल छुट्टी की वजह से ज्यादा संख्या में दर्शक थिएटर पहुंचते हैं और इसी के साथ फिल्मों की कमाई में भी तेजी आती है. इस 23 अगस्त यानी संडे को भी आवारापन 2 से बंटवारा 1947 और इरुमुडी सहित तमाम फिल्मों की कमाई में उछाल देखा गया. चलिए यहां रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

आवारापन 2’ ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
इमरान हाशमी की  ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 13 हजार 632 शो में 8.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 136.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 162.50 करोड़ रुपये हो गई है.

विदेशों में, फिल्म ने 10वें दिन 1.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 30.30 करोड़ हो गया है. इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 192.80 करोड़ हो गया है.

संडे को साउथ की फिल्म का बजा डंका, 'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' भी चमकी, जानें- कलेक्शन

बंटवारा 1947’ ने दूसरे संडे कितनी की कमाई?
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की कमाई में भी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को मामूली तेजी देखी गई. इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 1.30 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की कुल नेट कमाई अब 36.80 करोड़ रुपये हो गई है.

संडे को साउथ की फिल्म का बजा डंका, 'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' भी चमकी, जानें- कलेक्शन

इरुमुडी ने संडे को कितनी की कमाई?
रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. संडे को भी इस फिल्म का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने 3 हजार 78 शो से 18.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 50.30 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कमाई 58.37 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.50 करोड़ हो गया है. इस तरह, दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 71.87 करोड़ रुपये हो गया है.

संडे को साउथ की फिल्म का बजा डंका, 'आवारापन 2' से 'बंटवारा 1947' भी चमकी, जानें- कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज

डीसी ने तीसरे संडे कितनी कमाई की
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि तीसरे संडे इसकी कमाई में मामूली मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक डीसी ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 1.41 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 17 दिनों का नेट कलेक्शन 65.62 करोड़ रुपये हो गया है.

स्पाइडर मैन ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर चौथे वीकेडं पर भी खूब कमाल किया. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे यानी 25वें दिन 4.40 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 25 दिनों की नेट कमाई अब 485.35 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने दूसरे संडे भी किया कमाल, तोड़े अक्षय की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *