सोहेल कथूरिया से तलाक पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’

Spread the love

फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और टूटना आम बात है. हाल ही में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की सोहेल कथूरिया संग तीन साल की शादी टूट गई थी. मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट ने 11 मार्च, 2026 को हंसिका मोटवानी और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया को आपसी सहमति से तलाक दे दिया था. इस जोड़े ने दिसंबर 2022 में ग्रैंड वेडिंग की थी लेकिन जुलाई 2024 से आपसी मतभेदों के कारण ये अलग रह रहे थे. अब इनका कानूनी रूप से तलाक हो गया है. वहीं हंसिका ने अपने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है.

‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’
हांसिका ने तलाक के बारे में सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन हाल ही में उन्होंने हॉटरफ्लाई के साथ बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. हंसिका ने कहा, “मेरा परिवार मुझ पर किसी भी बात का दबाव नहीं डालता. लोगों को सनसनीखेज खबरें चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं. उन्हें सुर्खियां चाहिए थीं, उन्हें मिल गईं. मैंने कभी इस बारे में क्लियरिफिकेशन नहीं दिया है, और न ही दूंगी क्योंकि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. सब ठीक है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. अगर आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं तो उससे उतर जाना बेहतर है बजाय इसके कि आप परेशानी झेलें. इसलिए सब ठीक है, कोई बात नहीं. मुझे अपने परिवार का पूरा सपोर्ट मिला है. मुझे कोई पछतावा नहीं है. इसलिए मैं जहां हूं वहां बहुत खुश हूं.”

शादी और मदरहुड को लेकर क्या बोलीं हंसिका
हंसिका ने ने शादी और मदरहुड को लेकर समाज की अपेक्षाओं पर भी बात की और सवाल उठाया कि महिलाओं पर समयसीमा क्यों थोपी जाती है. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे नहीं पता… मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ. मुझे कभी उस दायरे में नहीं रखा गया जहां लोग कहते हों कि तुम इस उम्र तक पहुंच गई हो, तुम्हें शादी कर लेनी चाहिए. आजकल बहुत से लोग आपको सलाह देते रहते हैं कि आपको क्या करना चाहिए. लेकिन आजकल की लड़कियां इतनी सशक्त और आत्मनिर्भर हैं कि वे वही करती हैं जो उनके लिए सही होता है.”  उन्होंने कहा, “पहले लोग कहते थे कि 25 साल की उम्र में शादी करो, फिर 30 में, अब कहते हैं 40 में. ये लोग कौन हैं? शादी के बाद भी कहते हैं कि अब बच्चा पैदा करो. लेकिन अगर आपको सही नहीं लगता, तो मत करो. क्यों इतना दबाव लेना?”

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *