रॉकिंग स्टार यश और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘टॉक्सिक’ अब बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी पड़ गई है. शानदार ओपनिंग और बड़े स्टार्स के बावजूद ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है. यूं कहिए कि निगेटिव रिव्यू की वजह से लोगों ने अब इस फिल्म में दिलचस्पी ही खो दी है. खासतौर पर दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसकी कमाई को तगड़ा झटका लगा है. चलिए यहां जानते हैं ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को कितनी कमाई की है?
‘टॉक्सिक’ ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया?
‘टॉक्सिक’ वाकई अब अपने टाइटल के मुताबिक बॉक्स ऑफिस के लिए भी टॉक्सिक ही बन गई है. काफी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई ये फिल्म रिलीज के 9 दिन में ही अपनी रफ्तार खो चुकी है. फिल्म का कलेक्शन हर दिन गिर रहा है और अब इसकी कमाई बढ़ने के कोई आसार भी नहीं हैं क्योंकि शुक्रवार से सिनेमाघरों में मिर्जापुर द मूवी हिंदी और तेलुगु मे रिलीज हो रही है. इस नई फिल्म के आगे ‘टॉक्सिक’ के लिए कमाई करना काफी मुश्किल हो जाएगा.
वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 101.10 करोड़ से खाता खोलने के बाद इसकी कमाई गिरती चली गई,.दूसरे दिन इसने 37.65 करोड़ कमाए. इसके बाद तीसरे दिन 27.20 करोड़, चौथे दिन 25.15 करोड़, 5वें दिन 23 करोड़, छठे दिन 7.65 करोड़, 7वें दिन 7.85 करोड़ और 8वें दिन 5.45 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के 9वें दिन 4.25 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 239.30 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म’, आ गया ‘मिर्जापुर द मूवी’ का फर्स्ट रिव्यू
‘टॉक्सिक’ आधा बजट भी नहीं कर पाई वसूल
‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. इस दौरान फिल्म की कमाई में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है. हालांकि इसने 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन ‘टॉक्सिक’ को 500 करोड़ की लागत में बनाया गया है. ऐसे में शॉकिंग बात ये है कि 9 दिन बाद भी ये अपना आधा बजट तक वसूल नहीं कर पाई है. इन सबके बीच फिल्म की हालत हर दिन खराब हो रही है ऐसे में ‘टॉक्सिक’ अब फ्लॉप होती दिख रही है क्योंकि इसके लिए 500 करोड़ तो दूर 300 करोड़ का आंकड़ा छूना भी नामुमकिन लग रहा है.
‘टॉक्सिक’ के बारे में सब कुछ
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ में यश ने डबल रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहमभूमिकाओं में हैं. यह फ़िल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें:-‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ से रक्षाबंधन पर हुई गलती, अब हाथ जोड़ मांगी माफी, बोले- ‘भावनाओं में बहकर…’