साउथ फिल्में पसंद करने वाले लोगों के लिए अगस्त का महीना जबरदस्त रहने वाला है. दरअसल इस महीने में सिनेमाघरों में साउथ की एक या दो नहीं 12 फिल्में धमाल मचाने आ रही हैं. इनमें यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक से लेकर आर माधवन की जीडीएन तक शामिल हैं. चलिए यहां जानते हैं अगस्त में थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में किस तारीख को रिलीज हो रही हैं.
टॉक्सिक
अगस्त की सबसे बड़ी रिलीज यश स्टारर ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने अहम रोल प्ले किया है. गीतू मोहनदास निर्देशित ओरिजनली कन्नड़ में बनी ये एक्शन थ्रिलर 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

डीसी
डीसी एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है. इसमें लोकेश कनगराज के अलावा वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति ने अहम रोल प्ले किया है. अरुण माथेश्वरन निर्देशित तमिल भाषा की ये फिल्म 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में पहुंचेगी.

‘कोरियन कनकराजु’
‘कोरियन कनकराजु’ में वरुण तेज कोनिडेला के साथ रितिका नायक, सत्य और सुनील अहम किरदारों में नजर आएंगे. मेरलापाका गांधी निर्देशित ‘कोरियन कनकराजु’ एक तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म है. ये भी 7 अगस्त, 2026 को सनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

जीडीएन
जीडीएन तमिलनाडु के एक दूरदर्शी इंसान की कहानी है, जो अपने क्रांतिकारी आविष्कारों के दम पर एक लीडिंग इंडस्ट्रियलिस्ट बनता है. कृष्णकुमार रामाकुमार निर्देशित इस तमिल बायोग्राफिकल ड्रामा में आर माधवन ने लीड रो प्ले किया है.फिल्म के अन्य कलाकारों में प्रियामणि, सत्यराज, दुशारा विजयन, जयराम और नंदू शामिल हैं. ये भी 7 अगस्त को रिलीज हो रही है.

थुडक्कम
‘थुडक्कम’ कहानी है मीनू नाम की एक युवा महिला की, जिसकी अपने पिता के साथ शांतिपूर्ण ज़िंदगी में तब खलल पड़ता है जब उनके अतीत से जुड़ा कोई खतरा फिर से सामने आता है. इस फिल्म से विस्मया मोहनलाल एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही है, जबकि मोहनलाल इसमें एक एक्स्टेंडेड कैमियो में हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन, साई कुमार, केबी गणेश कुमार, मनोज के. जयन शामिल हैं. जूड एंथनी जोसेफ निर्देशित ये मलायमल की एक्शन थ्रिलर फिल्म भी 7 अगस्त को रिलीज हो रही है.

हाई
यह कहानी दो पड़ोसियों की है जिनकी जिंदगी रोजमर्रा की बातचीत के बाद धीरे-धीरे एक-दूसरे से जुड़ जाती है, और उनकी आम मुलाकातें एक प्यारे रिश्ते में बदल जाती हैं. इस फिल्म में नयनतारा, कविन, राधिका सरथकुमार, प्रभु और VTV गणेश के साथ सत्यन ने अहम रोल प्ले किया है. विष्णु एडवन निर्देशित तमिल की ये रोमांटिक कॉमेडी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंचेगी.
आई एम गेम
‘आई एम गेम’ में दुलकर सलमान ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म में एंटनी वर्गीस पेपे, काथिर, मिस्स्किन, कयादु लोहार, संयुक्ता और विनय फोर्ट भी अहम रोल में हैं. नहास हिदायत निर्देशित मलयालम की इस एक्शन थ्रिलर को 20 अगस्त से थिएटर में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-Alpha Worldwide Closing Collection: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का नहीं चला जादू, जानें-वर्ल्डवाइड कितना रहा फाइनल कलेक्शन
मगुदम
‘मगुदम’ भी 14 अगस्त को सिनेमाघरो में रिलीज हो रही हैं. तमिल की इस एक्शन ड्रामा को विशाल ने डायरेक्ट किया है और इसमें विशाल, अंजलि, दुशारा विजयन, जॉन विजय और योगी बाबू अहम रोल में नजर आएंगे.

खलीफा: पार्ट 1 – द इंट्रो
पृथ्वीराज सुकुमारन, नील नितिन मुकेश, मालविका शर्मा और रेन्जी पणिक्कर स्टारर खलीफा: पार्ट 1 – द इंट्रो मलयालम की एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन वैसाख ने किया है. ये फिल्म 20 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
इरुमुडी
इरुमुडी में रवि तेजा, प्रिया भवानी शंकर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे. शिव निर्वाण निर्देशित इस तेलुगु की एक्शन ड्रामा को 21 अगस्त, 2026 से सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
‘विश्वनाथ एंड सन्स’
सूर्या, ममिता बैजू, रवीना टंडन और राधिका सरथकुमार स्टारर और वेंकी अटुलरी निर्देशित ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ एक रोमांटिक फ़ैमिली ड्रामा है. ये तमिल भाषा की फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट गिरीश एडी निर्देशित एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इस मलयालम फिल्म में निविन पॉली, ममिता बैजू, विनय फोर्ट, श्रींदा, सुरेश कृष्णा और बिंदु पणिक्कर ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, ‘जना नायकन’- ‘धमाल 4’ ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा ‘स्पाइडर मैन’ का हाल?