सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के देखने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड की कई फिल्में थिएटर में लगी हुई हैं. हालांकि इन सभी में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का डंका बज रह है. वहीं इसी के साथ रिलीज हुई सनी देओल की बंटवारा 1947 कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है. इन सबके बीच साउथ से सूर्या की फिल्म विश्वनाथ एंड सन्स भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं थर्सडे को इन फिल्मों सहित सिनेमाघरों में मौजूद स्पाइर मैन ब्रांड न्यू डे और डीसी का कलेक्शन कितना रहा है?
‘आवारापन 2′ ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 10 हजार 832 शो में 6.00 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 113.50 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 135.37 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं विदेशों में इस फिल्म ने सातवें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 26.30 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 161.67 करोड़ रुपये हो गया है.
‘बंटवारा 1947′ की गुरुवार की कमाई कितनी रही?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी गुरुवार को 5 हजार 930 शो में 1.35 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसकी एक हफ्ते का कुल नेट कलेक्शन 33.60 करोड़ रुपये हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कमाई 39.87 करोड़ रुपये हुई है.
वहीं ओवरसीज में, फिल्म ने सातवें दिन 0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.75 करोड़ हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 47.62 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने थर्सडे को कितना किया कलेक्शन?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सातवें दिन सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 4 हजार 634 शो से 4.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 81.60 करोड़ हो गया है जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 94.32 करोड़ रुपये हुआ है.
वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने सातवें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 47.00 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ इसका वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन 141.32 करोड़ रुपये हो गया है.
डीसी ने दूसरे थर्सडे कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी ने रिलीज के14वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 1 हजार 827 शो से 1.23 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 61.54 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 70.85 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने कुल 21.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 92.70 करोड़ रुपये हो गया है.
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की चौथे गुरुवार कितनी रही कमाई?
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 22वें दिन, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 3 हजार 47 शो में 1.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 568.34 करोड़ और कुल नेट कमाई 475.40 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें:-इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?