अजय देवगन की मिस्ट्री थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ इस समय देश और दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. 2 अक्टूबर को रिलीज हुई ये फिल्म भारत में 300 करोड़ से ज्यादा कमाई चुकी है और वर्ल्डवाइड भी ये 500 करोड़ के पार हो चुकी है. इस बीच ‘हनुमान अंश’ भी सिनेमाघरों में 10वें हफ्ते में भी पूरा दम दिखा रही है. जबकि ‘द वन’ और द पैराडाइज अब पैकअप के मूड में हैं. चलिए यहां जानते हैं बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को इन फिल्मों में से कितने कितनी कमाई की?
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे बुधवार कितनी क कमाई?
अजय देवगन और तबू की ‘दृश्यम 3’ की कमाई में दूसरे हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है . इस फिल्म ने दूसरे मंडे को 6 करोड़ कमाए थे लेकिन दूसरे मंगलवार इसने तेजी दिखाई और 8.50 करोड़ रुपये कमाए. हालांकि दूसरे बुधवार एक बार फिर इस क्राइम थिलर फिल्म की कमाई काफी गिर गोई है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 5.25 करोड़ कमे हैं.
- इसके साथ ही, भारत में फिल्म की 13 दिनों की कुल नेट कमाई 328.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द वन’ का तीसरे बुधवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लोककथाओं पर आधारित थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ तीसरे हफ्ते में लाखों कमाने के लिए भी संघर्ष कर री है. बता दें कि इस फिल्म ने 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को भारत में 45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.
- वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 20 दिनों का नेट कलेक्शन अब 69.50 करोड़ रुपये हो गया है.
‘हनुमान अंश’ ने 10वें बुधवार कितना किया कलेक्शन?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी’हनुमान अंश’ ने तो बॉक्स ऑफिस से न हटने की कसम खा ली है. हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म 10वें हफ्ते में भी मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है. रिलीज के 68वें दिन यानी 10वें मंगलवार को इसने 1.25 करोड़ कमाए थे.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 69वें दिन यानी 10वें बुधवार को 1.25 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 69 दिनों की नेट कमाई अब 338.33 करोड़ रुपये हो गई है.