बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट आ गई है. एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ही भारी पड़ी है. हालांकि पहले बुधवार को इसकी कमाई में भी मंदी देखी गई. चलिए यहां ‘बंटवारा 1947’ से ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ और ‘डीसी’ तक सभी फिल्में को वेडनेसडे, 19 अगस्त के कलेक्शन को जानते हैं.
‘आवारापन 2′ ने बुधवार को कितनी की कमाई?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ की कमाई में छठे दिन काफी मंदी देखी गई. हालांकि फिर भी इसका कलेक्शन ठीक रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को ‘आवारापन 2’ ने 11 हजार 71 शो में 6.75 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 128.29 करोड़ रुपये हो गया है.
वहीं ओवरसीज में, फिल्म ने छठे दिन 1.50 करोड़ कमाए, जिससे उसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 25.30 करोड़ हुआ है. जबकि इस फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 153.59 करोड़ हो गया है.

‘बंटवारा 1947′ ने बुधवार को कितनी कमाई की?
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के छठे दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस पीरियड ड्रामा फिल्म ने 6 हजार 475 शो से 1.40 करोड़ की नेट कमाई की है. जिसके बाद इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कमाई 38.17 करोड़ रुपये हो गई है.
वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 0.50 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 7.25 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 45.42 करोड़ रुपये हुआ है.

ये भी पढ़ें:-बुधवार को ‘आवारापन 2’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा ‘कॉकटेल 2’ सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
‘विश्वनाथ एंड संस’ की बुधवार को कितनी रही कमाई?
सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने छठे दिन भी अच्छा परफॉर्म किया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 5 हजार 93 शो से 5.10 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 77.40 करोड़ और ग्रॉस कमाई 89.49 करोड़ रुपये हो गई है.
विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 46.00 करोड़ हो गया है और दुनिया भर में इसने 6 दिनो में 135.49 करोड़ कमा लिए हैं.

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने तीसरे बुधवार कितनी कमाई की?
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दो हफ्ते खूब नोट छापे लेकिन अब तीसरे हफ्ते मे इसकी कमाई में भी मंदी देखी जा रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे वेडनेसडे के 3 हजार 291 शो में 1.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई 566.07 करोड़ और कुल नेट कमाई 473.50 करोड़ हो गई है.

डीसी की दूसरे बुधवार की कमाई कितनी रही?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म डीसी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 2 हजार112 शो से 1.56 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 60.13 करोड़ हो गया है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 69.23 करोड़ रुपये हुई है. वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 21.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. इसी के साथ इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 90.73 करोड़ रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ से ‘चेन्नई लव स्टोरी’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज हो रहीं 5 धांसू साउथ फिल्में