Box Office: संडे को ‘दृश्यम 3’ पर हुई नोटं की बारिश, ‘हनुमान अंश’ ने भी किया गजब, जानें- ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन

Spread the love

संडे को सिनेमाघर दर्शकों से गुलजार दिखे. इसी के साथ थिएटर्स में मौजूद तमाम फिल्मों की कमाई में भी तेजी देखी गई. हालांकि अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने तो बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘द वन’ से ‘द पैराडाइज’ और ‘हनुमान अंश’ ने संडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘दृश्यम 3’ ने संडे को कितनी की कमाई?
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे वीकेंड पर तबाही मचा दी है. पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ कमाने के बाद इसने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 14.50 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 26.50 करोड़ रहा.

  • वहीं सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 23 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इसकी 10 दिनों की नेट कमाई अब 309.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द वन’ ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर तेजी देखी गई. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 55 लाख रुपये कमाए थे. वहीं तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन इसने 1 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • अब सैकनलिक की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को भी 1 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 68.35 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ तीसरे वीकेंड पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 51 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे शनिवार इसने मामूली बढ़त दिखाते हुए 60 लाख का कलेक्शन किया.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन 50 लाख कमाए हैं.
  • इसके बाद फिल्म की भारत में 18 दिनों की नेट कमाई अब 120.63 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने 10वें संडे कितना किया कलेक्शन?
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर पहाड़ जैसी जमी हुई है और हटने का नाम नहीं ले रही है. कमाल की बात ये है कि इस फिल्म ने 10वें वीकेंड पर भी करोड़ों में कमाई की है. बता दें कि ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 64वें दिन 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 65नें दिन यानी 10वें शनिवार को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 2.50 करोड़ का कारोबार किया.

  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 66वें दिन यानी 10वें संडे को 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 66 दिनों की नेट कमाई अब 334.48 करोड़ रुपये हो गई है.   

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *