Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर रही ‘रामायण’ की धूम, ‘सीन’ ने भी दिखाया दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

Spread the love

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इस फिल्म को देखने के लिए हर दिन सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में ऑडियंस पहुंच रही है. इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है. वहीं  सिनेमाघरों में मौजूद ‘सीन’ भी अच्छी कमाई कर रही है. हालांकि ‘मूकुथी अम्मान 2’ सहित अन्य फिल्में कमाई के लिए संघर्ष कर रही हैं. चलिए यहां इन सभी फिल्मों की रविवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘रामायण’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन? 
नितेश तिवारी निर्देशित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. पहले वीक में धमाकेदार कमाई करने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर भी झूम मचा दी है. बता दें कि इस फिल्म ने दूसरे शनिवार को 72.90 करोड़ की धांसू कमाई की थी. वहीं दूसरे संडे को भी इसका कलेक्शन जबरदस्त रहा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे संडे को 75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की नेट कमाई अब 760.60 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सीन’ ने दूसरे संडे कितना कमाया? 
सूर्या की ‘सीन’ भी बॉक्स ऑफिसपर अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 111.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिर 8वें दिन इसकी कमाई 6 करोड़ रुपये रही. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर तो इसने धमाल मचा दिया और कमाई में अच्छी तेजी दिखाई. इसने दूसरे शनिवार को 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • वहीं अब सैकनल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 9.30 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 136.50 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘मूकुथी अम्मान 2’ ने दूसरे संडे कितना कलेक्शन किया? 
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 17.93 करोड़ की कमाई कर पाई थी. वहीं 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को इसने 47 लाख रुपये कमाए. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में मामूली तेजी देखी गई. बता दें कि ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने दूसरे शनिवार को यानी 9वें दिन 85 लाख का कलेक्शन किया है.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 84 लाख रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 10 दिनों की नेट कमाई अब 20.09 करोड़ रुपये हो गई है. 

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *