Friday Box Office: ‘स्पाइडर मैन’ के आगे पहले ही दिन पिटी ‘ओह माय डॉग’, ‘धमाल’ 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन

Spread the love

 फ्राइडे को सिनेमाघरों में बॉलीवुड से ओह माय डॉग रिलीज हुई है. पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को एक हफ्ते पुरानी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे से लेकर जना नायकन, द ओडिसी और धमाल 4 से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करना पड़ा है. ऐसे में जानते हैं इन सभी फिल्मों ने शुक्रवार को कितनी कमाई की है?

ओह माय डॉग ने फ्राइडे को कितना किया कलेक्शन?
‘ओह माय गॉड’ के निर्देशक अमित राय द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त, शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज हुई. इंसान और कुत्ते के भावनात्मक रिश्ते पर बनी इस फिलम ने पंकज त्रिपाठी ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म की रिलीज से पहले तो काफी चर्चा थी लेकिन सिनेमाघरों में दस्तक देन के बाद ये स्पाइडर मैन और जना नायकन जैसी बड़ी फिल्मों के आगे टिक नहीं पाई और इसकी शुरुआत ठंडी रही.सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओह माय डॉग’ ने रिलीज के पहले दिन 85 लाख रुपये कमाए हैं.

स्पाइडर मैन ने दूसरे फ्राइडे कितना किया कलेक्शन
टॉम हॉलैंड की स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ की कमाई की है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद इस फिल्म की 9 दिनों की कुल नेट कमाई अब 349.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म

जना नायकन ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इस फिल्म ने पहले वीक में 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं इसके दूसरे वीक की कमाई 31 करोड़ रुपये रही. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 16वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 1.18 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 16 दिनों की नेट कमाई अब 186.33 करोड़ रुपये हो गई है.

धमाल 4 ने 5वें फ्राइडे कितनी की कमाई?
अजय देवगन की धमाल 4 ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म ने पहले वीक में 96 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे वीक में इसका कलेक्शन 40.65 करोड़ रुपये रहा. जबकि तीसरे वीक धमाल 4 ने 19.25 करोड़ और चौथे हफ्ते में 7.65 करोड़ की कमाई की. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के 5वें फ्राइडे यानी 29वें दिन 35 लाख रुपये कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 29 दिनों की कुल नेट कमाई अब 163.90 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की ‘बंटवारा 1947’? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *