‘जेलर 2’ एक बड़ी हिट साबित हुई है और ये बॉक्स ऑफिस पर तीसरे वीक में शानदार परफॉर्म कर रही है. हाल ही में, भारत में यह 450 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार करने वाली पहली कॉलीवुड (तमिल) फिल्म बनी है. अब इस भव्य फिल्म ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
‘जेलर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है
रिलीज़ से पहले बने जबरदस्त माहौल और दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर, ‘जेलर’ का यह सीक्वल कमाल कर रहा है. फिल्म ने 59.7 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की और पहले ही दिन 37.47 लाख दर्शक इसे देखने पहुंचे थी. इस फिल्म ने अपने पहले दिन 37.47 लाख टिकट बेचे थे और उसके बाद के दिनों में भी इसका शानदार प्रदर्शन जारी है.
वहीं तीसरे मंडे यानी 19वें दिन के एंड तक, ‘जेलर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3.12 करोड़ दर्शकों की संख्या दर्ज की है. यह इसके पिछले भाग ‘जेलर’ की तुलना में एक बहुत ही शानदार उछाल है; ‘जेलर’ ने अपनी पूरी रिलीज के दौरान 2.65 करोड़ से ज्यादा टिकट सेल किए थे.
‘जेलर 2’ रजनीकांत की बनी दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म
19 दिनों में 3.12 करोड़ दर्शकों के साथ, ‘जेलर 2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की (लीड स्टारर) दूसरी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है. हालांकि 2018 में रिलीज हुई ‘2.0’ अभी भी सबसे ऊपर बनी हुई है. बता दें कि ‘2.0’ ने 407.05 करोड़ रुपये (नेट) की शानदार कमाई की थी और इसके लगभग 4.25 करोड़ टिकट बिके थे. 4.25 करोड़ दर्शकों के साथ ‘2.0’ टॉप पर है और उम्मीद है कि यह लंबे समय तक इसी पोजिशन पर बनी रहेगी, क्योंकि न केवल ‘जेलर 2’, बल्कि आने वाले सालों में कोई अन्य बड़ी फिल्म भी शायद ही इन आंकड़ों को चुनौती दे पाए.
इसके बाद, रजनीकांत की आने वाली फिल्मों में ‘धर्मन’ और कमल हासन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है. हालांकि ये दोनों ही बड़ी फिल्में हैं, लेकिन इनके ‘2.0’ के करीब पहुंचने की संभावना कम ही है, क्योंकि ‘2.0’ में अक्षय कुमार के होने की वजह से इसे पूरे भारत में काफी पसंद किया गया था.