Jailer 2 X Review: ‘जेलर 2’ में रजनीकांत की जबरदस्त एक्टिंग, एक्शन सीक्वेंस भी धमाकेदार, लोग बोले- ‘ब्लॉकबस्टर है फिल्म’

Spread the love

‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. इसी के साथ रजनीकांत ने अपनी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर के सीक्वल में टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में कमबैक किया है. इस फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएकट हो गया था. जिसके चलते इसकी धमाकेदार एडवांस बुकिंग भी हुई है. वहीं सिनेमाघरों में रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके शुरुआती रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. फिल्म के एक्शन, इंटरवल सीक्वेंस, बैकग्राउंड स्कोर, कैमियो और क्लाइमेक्स की जमकर तारीफ हो रही है. कुछ लोगों ने फिल्म के दमदार सीन्स और रजनीकांत की एक्टिंग की तारीफ की है.

दर्शकों ने दमदार इंटरवल और सीक्वेंस की तारीफ की
‘बीफिल्मी ट्वीट्स’ ने एक काफी पॉजिटिव शुरुआती रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें फिल्म के एक्शन, बैकग्राउंड स्कोर, कॉमेडी और गानों की तारीफ की गई है. यूजर ने यह भी कहा कि विलेन ने पूरी महफिल लूट ली है. पोस्ट में लिखा गया है, “इस फिल्म में वह सब कुछ है जो एक मास ऑडियंस (आम दर्शकों) को चाहिए. नॉन-स्टॉप एक्शन! एक्शन सीन्स के बीच सांस लेने का भी मौका नहीं मिलता. यह एकदम धमाकेदार है. स्लो-मोशन सीन्स के साथ शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है.

इसमें एक सुपरस्टार का कैमियो भी है. जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया है… कॉमेडी भी काफी मजेदार है. इस बार बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत असाधारण तो नहीं है, सिवाय ओरिजिनल ‘HR-VB’ थीम के. कुछ मामलों में यह ओरिजिनल फिल्म से बेहतर नहीं है, लेकिन फिर भी यह एक बेहतरीन एक्सपीरियंस है. विलेन ने तो पूरी महफिल ही लूट ली है. गाने भी फिल्म में चार चांद लगाते हैं. मास ऑडियंस और रजनीकांत के फैंस के लिए, यह फिल्म किसी त्योहार से कम नहीं है. फाइनल फैसला: एकदम सॉलिड!!”

 

रजनीकांत की एक्टिंग शानदार
एक यूज़र ने प्रीमियर शो के बाद अपना रिव्यू शेयर करते हुए रजनीकांत की एक्टिंग, कहानी, एक्शन सीन और सिनेमैटोग्राफी की तारीफ की. हालांकि, उन्हें फिल्म का दूसरा हाफ औसत से कम लगा और उन्होंने फिल्म के लंबे रनटाइम और कमजोर क्लाइमैक्स की आलोचना की.

यूजर ने लिखा, “जेलर 2 प्रीमियर शो रजनीकांत की परफ़ॉर्मेंस ज़बरदस्त है, अच्छी कहानी, औसत स्क्रीनप्ले, ज़बरदस्त एक्शन सीन और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी. अनिरुद्ध के गाने ठीक-ठाक हैं लेकिन बैकग्राउंड म्यूजिक  कमाल का है. फर्स्ट हाफ अच्छा है, दूसरा हाफ एवरेज से कम है. लंबी ड्यूरेशन, कमजोर क्लाइमैक्स, कुल मिलाकर एवरेज से कम  2.5/5″

 

एक और यूजर ने लिखा, “जेलर 2 अगर मासूमियत भरी एक्टिंग एक कला है, तो भाई रजनीकांत उसके पिकासो हैं. अचानक ही थिएटर में ज़बरदस्त जोश छा गया. इसका पूरा क्रेडिट मूर्ति को जाता है.

 

एक और यूजर ने लिखा, “जेलर 2 – क्या ज़बरदस्त इंटरवल ब्लॉक है. पार्ट-1 की तरह ही, नेल्सन के सिग्नेचर स्टाइल वाले एलिवेशन सीन्स के साथ हर फ़्रेम में रोंगटे खड़े कर देने वाला एक्सपीरियंस मिलता है.”

 

कई अन्य ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है

 

 

एक ने बताया पैसा वूसल एंटरटेनर

 

‘जेलर 2’ स्टोरी और स्टार कास्ट
‘जेलर 2’, रजनीकांत की 2023 की हिट फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. इसमें रजनीकांत एक बार फिर रिटायर हो चुके जेलर ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के किरदार में लौट रहे हैं, जिनकी जिंदगी एक बार फिर एक खतरनाक टकराव में फंस जाती है.

फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना के साथ-साथ विद्या बालन, एस जे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती और सूरज वेंजारामूडु जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं. मोहनलाल और शिव राजकुमार भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि सन पिक्चर्स ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है. 

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *