जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित और मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. मच अवेटेड मलयालम क्राइम थ्रिलर ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिखाया है. जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने प्री टिकट सेल में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर लिया है?
‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?
इंडस्ट्री ट्रैकर एबी जॉर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है और लगातार बढ़ रही है. एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा है, “दृश्यम 3 की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 10 करोड़ रुपये से ज्यादा और बढ़ती जा रही है. पिछले हफ्ते का कथिक्कल आज से शुरू हो रहा है.” अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहता है, तो हाल के सालों में ‘दृश्यम 3’ किसी मलयालम फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कर सकती है.
जॉर्ज कुट्टी के परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है ‘दृश्यम 3’
मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे सराही गई थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ में से एक की तीसरी कड़ी है. ये कहानी ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ की घटनाओं के बाद जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार के सफर को आगे बढ़ाती है. मोहनलाल के साथ फिल्म में मीना, अंसीबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार शामिल हैं.
मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ कब होगी रिलीज?
फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो जारी किया था, जिसमें इस थ्रिलर के निर्माण की झलक मिलती है. मोहनलाल ने इस क्लिप को एक्स पर साझा करते हुए लिखा था, “दृश्यम 3 बिहाइंड द सीन्स, दुनिया भर में रिलीज, 21 मई 2026.”
‘दृश्यम 3’ का हिंदी वर्जन कब होगा रिलीज
हिंदी ‘दृश्यम 3’ के मेकर्स कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक है. इस फिल्म में अजय देवगन ने लीड रोल प्ले किया है. एएनआई से बात करते हुए कुमार मंगत पाठक ने कहा, “लॉकडाउन शुरू होने पर हमने बहुत सारी मलयालम फिल्में देखीं. हमें एहसास हुआ कि वहां का कंटेंट बहुत अच्छा है. वहां अलग-अलग तरह की फिल्में बन रही हैं और उनकी सराहना हो रही है.” अभिषेक पाठक ने हिंदी वर्जन की रिलीज डेट भी कंफर्म की है. उन्होंने कहा, “‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को रिलीज होगी”