Peddi Box Office: ‘पेद्दी’ का दुनियाभर में बजा डंका, रिलीज के दो दिनों में ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, अब 200 करोड़ दूर नहीं

Spread the love

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ के कलेक्शन में दूसरे दिन भारी गिरावट आई, लेकिन कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन दमदार बना हुआ है.पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद, शुक्रवार को इस स्पोर्ट्स ड्रामा की कमाई में थोड़ी कमी आई, इसके बावजूद, फिल्म ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही दुनिया भर में 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. इस दमदार शुरुआत ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी तेलुगु फिल्मों में से एक बना दिया है और साथ ही इसने बॉक्स ऑफिस पर इसी स्टेज पर रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है.

‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने भारत में दूसरे दिन लगभग 26.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. ये आंकड़ा दमदार है, लेकिन पहले दिन के 51 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन से लगभग 47.3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है.

फिल्म ने विदेशों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘पेद्दी’ ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में 181.8 करोड़ की कमाई कर डाली है. यानी अब ये 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए लग रहा है कि शनिवार को फिल्म हर हाल में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर जाएगी.

ये भी पढ़ें:-Peddi BO Day 2: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन भी मचाया तहलका, धुआंधार कर डाली कमाई, बस चार करोड़ और कमाते ही बना देगी बड़ा रिकॉर्ड

गेम चेंजर से बेहतर परफॉर्म कर रही है पेद्दी
यह फिल्म राम चरण की पिछली फिल्म गेम चेंजर (2025) से बेहतर परफॉर्म कर रही है, जिसने भारत में दो दिनों में 72.60 करोड़ रुपये का नेट कमाई की थी.  हालांकि, यह जूनियर एनटीआर के साथ उनकी सबसे बड़ी फिल्म आरआरआर के पहले दिन के कलेक्शन को पार नहीं कर पाई है. एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर ने अपने पहले दिन दुनिया भर में 223 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. 

‘पेद्दी’ के बारे में सब कुछ
बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित, वृद्धि सिनेमाज के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा प्रोड्यूस और माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रेजेंट ‘पेद्दी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. जिसमें शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी के साथ राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. 

ये भी पढ़ें:-HJTIHH BO Day 1:बॉक्स ऑफिस पर चला ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का जादू, 5 फिल्मों को रौंद बनाया तगड़ा रिकॉर्ड , जानें- कलेक्शन

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *