बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्में कमाई के लिए एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में नजर आईं. हालांकि वीकडेज होने के चलते सभी की कमाई में मंदी देखी गई. यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भी अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. चलिए यहां जना नायकन से लेकर द ओडिसी और धमाल 4 की बुधवार की कमाई जानते हैं.
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने बुधवार को कितनी की कमाई?
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे की कमाई में वीकडेज में लगातार मंदी देखी जा रही है. जहां पहले मंडे को इसने 23.80 करोड़ कमाए थे तो मंगलवार को इसका कलेक्शन घटा और इसने 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं बुधवार को यानी रिलीज के 7वें दिन फिर स्पाइडर मैन की कमाई में काफी गिरावट देखी गई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के सातवें दिन यानी पहले बुधावर को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने 15.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 380.78 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 318.45 करोड़ हो गया है.
जना नायकन ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
थलपति विजय की फिल्म जना नायकन ने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. वहीं दूसरे बुधवार यानी 14वें दिन एक बार फिर इसकी कमाई में मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे बुधवार को जना नायकन ने 1.80 करोड़ कमाए हैं. जबकि दूसरे मंगलवार को इसका कलेक्शन 2.10 करोड़ रुपये रहा था. इसी के साथ जना नायकन की भारत में कुल नेट कमाई अब 183.35 करोड़ रुपये हो गई है.
द ओडिसी ने दूसरे बुधवार कितना कमाया?
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की कमाई को स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के आने के बाद से काफी झटका लगा है. हालांकि फिर भी इसकी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई अच्छी रही है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 20वें दिन यानी दूसरे बुधवार को द ओडिसी ने 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसकी भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 156.40 करोड़ रुपये हो गई है.
धमाल 4 ने चौथे बुधवार कितना किया कलेक्शन?
अजय देवगन की धमाल 4 की कमाई की रफ्तार भी चौथे हफ्ते में कम होती जा रही है यहां तक कि ये लाखों में सिमट गई है. बता दें कि रिलीज के चौथे मंडे को इसने 60 लाख कमाए थे लेकिन मंगलवार को मामूली तेजी दिखाते हुए इसने 80 लाख रुपये बटोरे. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 27वे दिन यानी चौथे बुधवार को 90 लाख कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की कुल कमाई अब 163 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, ‘निरहुआ’ से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’