विजय एंटनी जल्द ही ‘अप्पा कुट्टी’ से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं. हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में एक्टर अपनी पत्नी फातिमा और बेटी लारा संग पहुंच थे. इस दौरान इवेंट में विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत की वजह से उनके परिवार पर काफी गहरा असर पड़ा है.
फातिमा ने बताया कि म्यूजिशन, फिल्म मेकर और एक्टर विजय एंटनी ने तब से जूते नहीं (कुछ खास मौकों को छोड़कर) पहने. उन्होंने बताया कि वे आज भी बेटी मीरा की याद में उसकी पुरानी घड़ी का इस्तेमाल करते हैं.
बेटी की मौत के बाद विजय एंटनी ने जूते पहनना छोड़ दिया
एंटनी की फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ एक पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित ड्रामा है. इसके प्री-रिलीज इवेंट में फातिमा ने बताया कि 2023 में उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद से वे किसी भी फिल्म इवेंट में शामिल नहीं हुई थीं. इसके बाद उन्होंने एंटनी के जूते-चप्पल न पहनने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने पिछले कुछ सालों में लंदन, अमेरिका और अन्य जगहों से मीरा के लिए कई जोड़ी जूते-चप्पल खरीदे थे.
ये इतने सारे हैं कि हमारे घर का एक कमरा इनसे भरा पड़ा है. इन्हें देखकर विजय एंटनी ने पूरी तरह से जूते-चप्पल पहनना छोड़ दिया. अब वे केवल विदेश में होने वाले कुछ खास कॉन्सर्ट के दौरान ही जूते पहनते हैं.”
बेटी मीरा की घड़ी पहनते हैं विजय एंटनी
फातिमा ने यह भी बताया कि कई महंगी घड़ियां होने के बावजूद, मीरा की मौत के बाद से एंटनी रोज एक ही घड़ी पहनते हैं. यह घड़ी उनकी बेटी की थी और आखिरी बार जब उन्होंने उसे देखा था, तब वह उसी की कलाई पर थी. उन्होंने कहा, “तब से उन्होंने इसे कभी नहीं उतारा है.” उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे सात साल की उम्र में उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे, और कई सालों बाद उन्हें अपने पति से वह इमोशनल सहारा मिला.
उन्होंने कहा, “विजय एंटनी ही वह इंसान हैं जिन्होंने मुझे वह प्यार दिया.” इस इवेंट में उनकी छोटी बेटी लारा भी मौजूद थीं. मीरा की मौत के बाद से, पूरे परिवार रेयर ही किसी पब्लिक इवेंट में नजर आया है.
मीरा की मौत के बाद विजय एंटनी का बयान
19 सितंबर 2023 को, 16 साल की मीरा चेन्नई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं. मीरा की मौत के कुछ दिनों बाद अपने पहले बयान में एंटनी ने लिखा था, “आप सभी दयालु लोगों, मेरी बेटी मीरा बहुत प्यारी और बहादुर है. वह अब एक ऐसी बेहतर और शांत जगह पर चली गई है, जहां जाति, धर्म, पैसा, जलन, दर्द, गरीबी और बदले की भावना जैसी कोई चीज़ नहीं है. वह अभी भी मुझसे बात कर रही है.” उन्होंने आगे कहा था, “मैं भी उसके साथ ही मर गया हूं. अब मैं उसके साथ समय बिताने लगा हूं. आगे से मैं उसकी ओर से जो भी अच्छे काम करूंगा, उनकी शुरुआत उसी की तरफ से होगी.”
उनके प्रोडक्शन हाउस, ‘विजय एंटनी फिल्म कॉर्पोरेशन’ ने मीरा को क्रेडिट देकर उनकी यादों को ज़िंदा रखा है. मु मारन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ में प्रीति असरानी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होगी और इसका मुकाबला ‘ओएम’ और ‘आकासमलो ओका तारा’ जैसी फिल्मों से होगा.