अब सिर्फ 99 रुपये में देखें ‘रामायण’, कमाई घटने पर मेकर्स ने 80% तक सस्ते किए टिकट

Spread the love

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिर पर काफी शानदार परफॉर्म किया है. रिलीज के महज 19 दिनों में ये फिल्म 950 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है और ये अब 1000 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ रही है. लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार भी हर दिन कम हो रही है. इससे निपटने के लिए, फिल्म के मेकर्स ने अब पूरे भारत में टिकट की कीमतें कम कर दी हैं. जानते हैं  ‘रामायण’  को कितनी सस्ती टिकट पर देख सकते हैं? 

‘रामायण’ को अब 99 रुपये में देखें
बता दें कि रिलीज के पहले हफ्ते में, ‘रामायण’ ने लगातार कई शानदार दिन देखे, और एक दिन तो फिल्म ने 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की. लेकिन तीसरे मंडे को यानी 19वें दिन फिल्म की एक दिन की कमाई गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर यानी 12 करोड़ पर आ गई, ऐसे में दर्शकों को लुभाने के लिए मेकर्स ने पूरे देश में में रामायण’ के टिकटों की कीमत 80 फीसदी तक घटा दी है.

सोमवार को, फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर शेयर किया गया था जिसमें टिकट की कीमतें कम करने की अनाउंसमेंट की गई थी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “इस मंगलवार को बड़े पर्दे पर रामायण को एक्सपीरियंस करें, जिसके टिकट सिर्फ 99* से शुरू हो रहे हैं. सभी को गुरुपर्व की शुभकामनाएं.”

सिखों का त्योहार ‘गुरुपर्व’ मंगलवार को मनाया जा रहा है. पोस्टर में फिल्म की एक झलक के साथ ये भी लिखा था: “यह मंगलवार अब और भी शानदार हो गया है. टिकट सिर्फ 99 रुपये से शुरू.”

पूरे भारत के सिनेमाघरों में घटी ‘रामायण’ के टिकटों की कीमत
इस ऐलान के बाद, पूरे भारत में ज्यादातर सिनेमाघरों ने ‘रामायण’ शो के टिकटों की कीमत घटाकर 99 तक कर दी है. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के सिनेमाघरों में, जहां 2D शो के टिकट 300-400 रुपये तक में बिक रहे थे, अब सभी टिकट 99 में मिल रहे हैं. ज्यादातर जगहों पर कीमतों में 50-60% से ज़्यादा की कमी आई है, जबकि कुछ सिनेमाघरों में तो यह कटौती 80% तक है.

प्रीमियम टिकटों की कीमत अभी भी है ज्यादा
रिक्लाइनर सीटों जैसे प्रीमियम टिकटों की कीमत अभी भी थोड़ी ज़्यादा है, जो लगभग 199-249 रुपये तक है. इसी तरह, 3D और IMAX शो के टिकट भी अभी महंगे हैं. मुंबई और दिल्ली में थ्री डी  शो के टिकट 119 से 249 रुपये के बीच मिल रहे हैं, जो पहले के 500 रुपये से ज्यादा के रेट के मुकाबले काफी कम हैं. कुछ स्क्रीन पर आईमैक्स थ्री डी के टिकट भी सस्ते होकर 250 रुपये तक आ गए हैं. हालांकि, कुछ अन्य जगहों पर अभी भी प्रीमियम टिकटों की कीमत 700-800 रुपये पर बनी हुई है.

टिकटों की कम कीमत पूरे हफ्ते रहेंगी लागू
बुकमायशो के मुताबिक, टिकट की कम कीमतें केवल मंगलवार को ही नहीं, बल्कि पूरे हफ्ते लागू रहेंगी. हालांकि यह अभी क्लियर नहीं है कि टिकट की कीमतें फिर से कब बढ़ाई जाएंगी. बता दें कि ‘रामायण’ फिलहाल भारत भर में लगभग 4000 स्क्रीन पर चल रही है और सिनेमाघरों में इसका तीसरा हफ्ता है.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *