Tuesday Box Office: ‘रामायण’ 962 करोड़ के हुई पार, जानें- ‘ओम’ और ‘गॉडजिल माइनस जीरो’ की 2 बजे तक की कमाई

Spread the love

बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘रामायण’ की कमाई में 23 नवंबर, मंडे को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. वहीं ‘ओम’ की कमाई में भी काफी मंदी देखी गई. जबकि गॉडजिला माइनस जीरो ने तो दम ही तोड़ दिया. चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में मंगलवार, 24 नवंबर को कितनी कमाई कर रही हैं साथ ही इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे. 

 ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 20 (Ramayana Box Offie Collection Day 20 Live Updates)
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ ने तीसरे मंडे अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. इसने तीसरे सोमवार 12.70 करोड़ ही कमाए. वहीं तीसरे मंगलवार को इसे टिकट सस्ती होने का फायदा मिल सकता है. फिल्म के 20वें दिन यानी थर्ड ट्यूज्डे के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’  ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2 बजे तक 6.63 करोड़ कमा लिए हैं.
  • इसी के साथ फिलहाल ‘रामायण’ की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई 962.08  करोड़ हो गई है. 
‘रामायण’  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-20 6.63 करोड़ ( 2 बजे तक)  
कुल कलेक्शन 962.08 करोड़  

‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (OM Box Office Collection Day 5 Live Updates)
धनुष की ‘ओम’ की रफ्तार भी वीकडेज में एंट्री करते ही धीमी हो गई है. इसने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 6.20 करोड़ का ही कलेक्शन किया. वहीं इसके पांचवें दिन यानी ट्यूज्डे की कमाई की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 2 बजे तक 1.84 करोड़ की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में 5  दिनों की नेट कमाई 57.79 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-5 1.84 करोड़ (2 बजे तक का कलेक्शन)  
कुल कलेक्शन  57.79 करोड़  

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Godzilla Minus Zero Box Office Collection Day 5 Live Updates)
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने तो वीकडेज में एंट्री करते ही दम तोड़ती नजर आई. इस फिल्म ने रिलीजे के चौथे दिन यानी पहले मंडे को महज 40 लाख रुपये कमाए. अब इसके मंगलवार के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 2 बजे तक 23 लाख रुपये की कमाई कर ली है.
  • इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में 5 दिनों की नेट कमाई 3.58 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे-5 23 लाख रुपये (2 बजे तक का कलेक्शन)  
कुल कलेक्शन  3.58 करोड़ रुपये  

नोट: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *