कौन हैं थलापति विजय की पत्नी सुनीता सोरनलिंगम? क्या है एक्टर का तृषा कृष्णन संग रिश्ता? यहां जानें सब

Spread the love

 तमिलनाडु चुनाव 2026 में एक्टर टर्न पॉलिटिशियन थलापति विजय को जबरदस्त सफलता मिली है. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने शानदार शुरुआत करते हुए राज्य के पॉलिटिकल लैंडस्केप को नया रूप दिया है. विजय ने अपनी पार्टी के जरिये पूरे राज्य में चुनाव लड़ा और उन्हें जनता से ज़बरदस्त सपोर्ट मिला है.

इन सबके बीच विजय की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में छाई हुई है. जहां एक तरफ विजय की पार्टी टीवीके को लेकर खूब चर्चा हो रही है तो वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम  और उनकी को-एक्टर तृषा कृष्णन के साथ उनके कथित रिलेशन को लेकर भी गॉसिप का बाजार गर्म है. चलिए यहां विजय की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.  

कौन हैं विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ?
थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम का परिवार श्रीलंकन तमिल फैमिली के हैं और यूके में रहती थीं. संगीता विजय की फैन थी और एक और उनकी फिल्म ‘पूवे उनाक्कागा’ देखने के बाद वह एक्टर से मिली थीं. फैंस के बीच हुई ये पहली मुलाकात धीरे-धीरे एक रिश्ते में बदल गई, और आखिरकार दोनों ने 1999 में शादी कर ली थी. परिवार के तौर पर दोनों ने हमेशा लो प्रोफाइल बनाए रखी, वे शायद ही कभी पब्लिकली एक साथ दिखाई दिए और न ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है. उनके दो बच्चे हैं बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा. दोनों ही बचपन से मीडिया की नजरों से दूर रहे हैं. विजय ने अपने स्टारडम के पीक पर भी अपनी फैमिली लाइफ को अपनी पब्लिक इमेज से अलग रखा है.

 

विजय और संगीता सोरनलिंगम का तलाक
फरवरी 2026 में खबरें आईं कि विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने दो दशक से ज्यादा की मैरिड लाइफ के बाद तलाक के लिए अर्जी दी है. मामला चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर किया गया था. खबरों के मुताबिक, संगीता ने कहा कि उन्हें अप्रैल 2021 में विजय और एक एक्ट्रेस के बीच कथित एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप बारे में पता चला, जिससे उन्हें “गहरा इमोशनल दर्द और मेंटल ट्रॉमा” हुआ था. याचिका में बेवफाई, मानसिक क्रूरता और विश्वासघात जैसे मुद्दों का जिक्र किया गया है, साथ ही यह भी कहा गया है कि भरोसों के बावजूद स्थिति जारी रही. खबरों में यह भी कहा गया है कि उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान रेजिडेंस और फाइनेंशियल सपोर्ट से जुड़े राइट्स की डिमांड की है. हालांकि, ये सभी डिटेल्स कानूनी कार्यवाही का हिस्सा हैं, और न तो विजय और न ही संगीता ने इस मामले पर पब्लिकली कुछ कहा है.

ये भी पढ़ें:-अभिषेक बनर्जी के पैर छूने से क्यों गुस्सा हो गए थे अमिताभ बच्चन? ‘स्त्री 2’ एक्टर ने अब बताई असल वजह

विजय का तृषा कृष्णन से क्या है रिश्ता?
पिछले कई सालों से विजय और तृषा तमिल सिनेमा की सबसे फेवरेट जोड़ियों में से एक रहे हैं. घिल्ली (2004), तिरुपाची (2005), आथी (2006) और कुरुवी (2008) जैसी हिट फिल्मों में उनकी शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों को इस जोड़ी का दीवाना बना दिया था. लेकिन कुरुवी के बाद, दोनों ने अचानक साथ काम करना बंद कर दिया था जिससे यह अफवाहें फैलने लगीं कि घिल्ली के दौरान उनकी नज़दीकी कुछ और में बदल गई थी. यहां तक ​​कि ये भी रूमर्स फैले कि विजय के परिवार ने उन्हें कुरुवी के बाद तृषा से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था. हालांकि, दोनों सितारों ने किसी भी तरह के लव अफेयर से इनकार करते हुए कहा कि वे “सिर्फ दोस्त” हैं.

कौन हैं थलापति विजय की पत्नी सुनीता सोरनलिंगम? क्या है एक्टर का तृषा कृष्णन संग रिश्ता? यहां जानें सब

ये भी पढ़ें:-Met Gala 2026: सोने के धागों वाली साड़ी, मां की जूलरी से बना डायमंड ब्लाउज और मैंगो पर्स, ईशा अंबानी ने मेट गाला में बिखेरा जलवा

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *