यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ काफी उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी. इसने शानदार ओपनिंग तो की लेकिन इसके बाद से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसे मिले निगेटिव रिव्यू का असर साफ नजर आया और ये अब दूसरे दिन से ही शॉकिंग परफ़र्म कर रही है. फिलहाल ये फिल्म पूरी तरह से यश के स्टारडम के दम पर चल रही है इन सबके बीच ये रिलीज के तीसरे दिन रक्षाबंधन की छुट्टी पर भी कमाई में इजाफा नहीं कर पाई. चलिए यहां जानते हैं कि ये चौथे दिन यानी शनिवार को कितना कलेक्शन कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है?
‘टॉक्सिक’ ने तीन दिनों में कितनी की कमाई?
- बता दें कि यश की ‘टॉक्सिक’ ने 101.10 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था.
- इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म ने भारत में 37.65 करोड़ कमाए.
- वहीं तीसरे दिन यानी फ्राइडे को इसका कलेक्शन और घटा और इसने 27.20 करोड़ की कमाई की.
- इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 165.95 करोड़ रुपये रही है.
- जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 198.10 करोड़ रुपये हुई है.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ के चौथे दिन का कलेक्शन ( Toxic Box Office Collection Day 4 Live Updates)
| टॉक्सिक | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | ऑक्यूपेंसी |
| डे 4 | 11.63 करोड़ (6 बजे तक का कलेक्शन) | 20.5% |
| कुल कलेक्शन | 177.58 करोड़ रुपये |
‘टॉक्सिक’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई?
विदेशों में यश स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 3.50 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल ओवरसीज की कमाई अब तक 23.25 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड ये दुनिया भर में रिलीज के तीन दिनों में 221.35 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
‘टॉक्सिक’ के बारे में
बता दें कि ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, हुमार कुरैशी और रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन