‘जेलर 2’ से क्लैश नहीं करेगी ‘ओम’, धनुष ने पोस्टपोन की अपनी फिल्म, वजह भी बताई

Spread the love

तमिल एक्टर धनुष ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ओम’ को पोस्टपोन कर दिया है. बुधवार को एक्टर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर ये जानकारी दी. उन्होंने इस दौरान फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की वजह का भी खुलासा किया. जानते हैं आखिर ‘ओम’ को पोस्टपोन क्यों किया गया है.

‘ओम’ को क्यों किया गया पोस्टपोन?  
धनुष ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, “ऐसे समय में, किसी फ़िल्म की रिलीज डेट बदलना अपने आप में एक चुनौती भरा काम है. हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर जिन्हें हम सभी सालों से पसंद करते और पूजते आए हैं, उनकी फिल्म हमारी फिल्म से ठीक एक दिन पहले, 15 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है.

उनके प्रति गहरे सम्मान के कारण, हमने अपनी फ़िल्म ‘ओम’ की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. साथ ही, हम इस साल दिवाली पर भी फिल्म रिलीज़ नहीं करेंगे, क्योंकि उसी तारीख के लिए सूर्या सर की फ़िल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है.”

 

कब रिलीज होगी ‘ओम’?
उन्होंने आगे कहा, “सही बात तो यह है कि उन्होंने अपनी तारीख पहले ही बता दी थी. हमारा मानना ​​है कि बड़ी फिल्मों के मामले में आपसी समझ होनी चाहिए और सिनेमा व इंडस्ट्री के भले के लिए एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान करना चाहिए.  हम अपनी फ़िल्म की नई रिलीज डेट बहुत जल्द बताएंगे.”

‘ओम’ के बारे में
‘ओम – चैप्टर 1: उधिरम – द ब्लड वुड’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमें धनुष मुख्य भूमिका में हैं और ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. साई अभ्यंकर ने इसके गाने और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किए हैं. यह फिल्म दो हिस्सों वाली फ्रैंचाइजी का पहला पार्ट होगी.

खबरों के अनुसार, यह फ़िल्म 3 दिसंबर, 2026 को रिलीज हो सकती है, क्योंकि प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की रिलीज को 2027 तक टाल दिया गया है.

धनुष वर्क फ्रंट
धनुष जल्द ही डायरेक्टर तमिलरासन पचामुथु के साथ एक एक्शन फिल्म में काम करने वाले हैं. फिलहाल ‘डी56’ नाम से जानी जा रही इस फ़िल्म में एक्टर एक हिंसक अवतार में नजर आ सकते हैं. हालांकि, इस प्रोजेक्ट के बारे में ज़्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसके अलावा, एक्टर ने अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तमिल मुरुगन’ की भी घोषणा की है, जिसे वेट्रिमारन डायरेक्ट करेंगे.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *