‘टॉक्सिक’ की बंपर ओपनिंग तय, 6 बजे तक 72 करोड़ के हुई पार

Spread the love

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन-ड्रामा फिल्म ने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी. जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई.  प्री टिकट सेल के आंकड़े देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, इसलिए अब बड़ा सवाल यह है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है और क्या यह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की ओपनिंग के आस-पास पहुंच पाएगी. चलिए यहां जानते हैं ये फिल्म रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई कर रही है और इसकी ऑक्यूपेंसी कितनी है? 

टॉक्सिक’ की कितनी रही एडवांस बुकिंग?
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में खूब कहर बरपाया है. फिल्म के महंगे से महंगे टिकट भी धड़ल्ले से बिके हैं. 

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक के पहले दिन के लिए 18 लाख 48 हजार 67 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है.
  • इसी के साथ इस फिल्म ने प्री टिकट सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 58.27 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसका कलेक्शन 73.43 करोड़ रुपये रहा. 


टॉक्सिक' की बंपर ओपनिंग तय, 6 बजे तक 72 करोड़ के हुई पार

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘इरुमुडी’ ने मारी बाजी, ‘आवारापन 2’ ने भी दिखाया दम, जानें- कलेक्शन

‘टॉक्सिक’  का पहले दिन का कलेक्शन ( Toxic Box Office Collection Day 1 Live Updates) 

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 72.84 करोड़ (6 बजे तक)  49.6%
कुल कलेक्शन  72.84 करोड़  

नोटः ये आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आ पाएंगे. 

टॉक्सिक’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने की उम्मीद है. ज्यादातर ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म भारत में सभी भाषाओं में लगभग 85-90 करोड़ (नेट) की ओपनिंग करेगी. इसमें हिंदी वर्जन की 35-40 करोड़ की ओपनिंग का कॉन्ट्रिब्यूशन रहेगा,और कन्नड़ वर्जन  भी इसके आस-पास ही रहने की उम्मीद है.  तमिल, मलयालम और तेलुगु वर्जन से इसमें 12-15 करोड़ और जुड़ने की उम्मीद है. अगर फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहता है तो इसके 100 करोड़ की ओपनिंग करने की उम्मदी है. 

‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की एक भारतीय पीरियड एक्शन-गैंगस्टर फिल्म है, जिसमें यश दोहरी भूमिका (डुअल रोल) में हैं. यह फिल्म दुनिया भर में 26 अगस्त, 2026 को रिलीज हुई है. फ़िल्म की कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, यह फ़िल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. इसी के साथ ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है. 

इस प्रोजेक्ट को वेंकट के. नारायण और यश ने मिलकर केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के जरिए सपोर्ट किया है. 

ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने दूसरे मंगलवार पलटी बाजी, ‘सिंघम रिटर्न्स’ को भी दी मात

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *