Toxic को मिले मिक्स्ड रिव्यू, यश की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ लेकिन कहानी पर उठे सवाल

Spread the love

 ब्लॉकबस्टर केजीएफ 2 के बाद यश ने ‘टॉक्सिक’ के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. इस फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई है. ऐसे में गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा से बंपर ओपनिंग की उम्मीद है. इन सबके बीच फिल्म की शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं कि लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है.

सोशल मीडिया पर कैसा है  ‘टॉक्सिक’ का रिव्यू? 
 सोशल मीडिया पर  ‘टॉक्सिक’ के शुरुआती रिव्यू की बाढ़ आ गई है. एक्स पर फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कई दर्शकों ने फिल्म के टेक्निकल प्रेजेंटेशन, प्रोडक्शन डिजाइन और यश की स्क्रीन प्रेज़ेंस की तारीफ की है, जबकि कुछ दर्शकों ने फिल्म की कहानी पर सवाल खड़े किए हैं. 

एक एक्स यूजर ने लिखा, ” टॉक्सिक का फर्स्ट हाफ बहुत ही बिखरा हुआ और खराब है! टेक्निकल क्वालिटी को छोड़ दें, तो अब तक यह फिल्म बहुत ही अनमैनेज्ड रही है. इसमें केजीएफ का बहुत ज़्यादा असर दिखता है और इसकी स्क्रीनप्ले बहुत ही बेढंगी और थकाऊ है. मोकोबॉट  के बहुत ज्यादा इस्तेमाल की वजह से एक्शन भी बनावटी लगता है, और बैकग्राउंड म्यूजिक  भी ​​बहुत निराशाजनक है. सिर्फ इंटरवव और यश-कियारा के कुछ सीन ही थोड़े बेहतर हैं. बाकी सब अब तक बेकार रहा है.” 

 

एक और यूजर ने लिखा, ” बेहद स्टाइलिश यश और शानदार प्रोडक्शन वैल्यूज इसकी खूबियां हैं. सर्कस वाला फाइट सीन जबरदस्त है. इसमें स्टाइल, ग्लैमर और वायलेंस है. लेकिन किरदारों का ठीक से इंट्रोडक्शन नहीं है, डायलॉग्स अच्छे नहीं हैं और कोई इमोशनल जुड़ाव भी नहीं है. किरदार बेतरतीब हैं और स्क्रीनप्ले का कोई अता-पता नहीं है!

 

ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

कई और ने भी ऐसे ही रिव्यू शेयर किए हैं. 

 

 

एक यूजर ने टॉक्सिक के फर्स्ट हाफ को टॉर्चर बताया.

 

‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ब्लॉकबस्टर KGF फ्रैंचाइजी के बाद यश की थिएटर में वापसी है। गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई यह फिल्म आज़ादी के बाद के गोवा की माफिया दुनिया पर आधारित है और इसमें वफादारी, परिवार और प्रायश्चित जैसे सब्जेक्ट को दिखाया गया है. यश इस फिल्म में डबल रोल  गैंगस्टर राया और उसके बेटे रूमी के किरदार में हैं. फिल्म की कास्ट में कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:-मंगलवार को ‘इरुमुडी’ ने मारी बाजी, ‘आवारापन 2’ ने भी दिखाया दम, जानें- कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *