‘ड्रैगन’ की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह

Spread the love

पैन इंडिया एक्टर जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लग गई है और उन्हें डॉक्टर्स ने अगले छह से आठ हफ़्ते तक काम से दूर रहने की सलाह दी है. एक्टर को यह चोट दिन में एक एक्टिविटी के दौरान लगी थी. वहीं जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लगने की खबर ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ के बारे में एक ऑफिशियल अपडेट जारी किया है ताकि फैन्स को भरोसा दिलाया जा सके कि घबराने की कोई बात नहीं है.

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के तुरंत बाद जूनियर एनटीआर  की पूरी मेडिकल जांच की गई.

डॉक्टरों ने कंप्लीट रेस्ट की दी सलाह
जूनियर एनटीआर की टीम द्वारा एक्टर की हेल्थ को लेकर जारी किए गए ऑफिशियल अपडेट में कहा गया है, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज शाम मिस्टर एनटीआर के कंधे में दुर्भाग्य से चोट लग गई. पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ जे मधुसूदन राव और डॉ आर ए पूर्णचंद्र तेजस्वी की लीड वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरा आराम करने की सलाह दी है ताकि वे आसानी से और पूरी तरह ठीक हो सकें. हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है. हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर ऑफिशियल अपडेट देते रहेंगे. आपकी समझदारी और लगातार सपोर्ट के लिए थैंक्यू.”

ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान Jr NTR के कंधे में लगी चोट, डॉक्टर्स ने दो महीने रेस्ट की दी सलाह

फैंस कर रहे एक्टर की स्पीडी रिकवरी की दुआ
इस खबर के बाद से फैंस एक्टर की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं. हजारों वेल विशर्स ने एक्टर के जल्द ठीक होने की कामना की. एक फैन ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ अन्ना… आपकी हेल्थ से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है. सेहतमंद रहो.” एक और ने कमेंट किया, “जल्द ठीक हो जाओ तारक 9999 और प्लीज अपना ख्याल रखना अन्ना.” एक तीसरे यूज़र ने पोस्ट किया, “अपना ख्याल रखना तारक अन्ना.”

जूनियर एनटीआर अपकमिंग फिल्में
जूनियर एनटीआर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में ‘ड्रैगन’ का नाम शामिल है.  प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की इस फिल्म का काम लंबे समय से चल रहा था. मेकर्स ने मई में एक्टर के बर्थडे पर फ़िल्म की पहली झलक और इसका टाइटल ‘ड्रैगन’ जारी किया था. ‘सालार’ और ‘केजीएफ’ जैसी फ़िल्में बनाने वाले डायरेक्टर के साथ मिलकर बनी इस फ़िल्म की झलक में जूनियर एनटीआर एक ज़बरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे. ‘ड्रैगन’ 11 जून, 2027 को रिलीज होगी.

‘ड्रैगन’ के अलावा, जूनियर एनटीआर 8 साल बाद फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी काम करने जा रहे हैं. इस फ़िल्म की घोषणा पिछले महीने की गई थी। हालांकि अनाउंसमेंट में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन पोस्टर से हिंट मिला था कि फिल्म भगवान मुरुगन/कार्तिकेय पर बेस्ड होगी.

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे टेस्ट में पास हुई ‘जना नायकन’, जानें- ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ का कलेक्शन

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *