मंडे का दिन सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के लिए बेहद अहम होता है. दरअसल संडे की छुट्टी का तो इन फिल्मों को फायदा मिल जाता है लेकिन असली टेस्ट तो मंडे को ही होता है जब वीकडेज में इन फिल्मों की कमाई में गिरावट दर्ज की जाती है. इस मंडे भी सभी फिल्मों के कलेक्शन में मंदी देखी गई. हालांकि फिर भी थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने बाजी मार ली. चलिए यहां ‘धमाल 4’ से लेकर ‘द ओडिसी’ तक सभी फिल्मों की मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.
‘जना नायकन’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और ये धुआंधार नोट छाप रही है. वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को 10 हजार 429 शो से 10.15 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 157.74 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 134.90 करोड़ हो गया है.
वहीं विदेशों में, इस फिल्म ने पांचवें दिन 4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 75.50 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इस फिल्म का 5 दिनों का वर्ल्डवाइड कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.24 करोड़ हो गया है.

‘द ओडिसी’ ने दूसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है. इस दौरान इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. वहीं फिल्म के दूसरे मंडे यानी 11वें दिन की कमाई की बात करें तो इसके कलेक्शन में भी मंदी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने 4 हजार 575 शो में तीसरे मंडे को यानी 11वें दिन 3.85 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई अब 147.47 करोड़ और कुल नेट कमाई 123.50 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से ‘भोजपुरी बवाल’ तक, इस हफ्ते OTT पर ये 11 फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाल
‘धमाल 4’ ने तीसरे मंडे कितना कलेक्शन किया?
अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. कई नई रिलीज फिल्मों के बीच भी ये धमाकेदार कमाई कर रही है. इस फिल्म की 18वें दिन यानी तीसरे मंडे की कमाई में काफी मंदी देखी गई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 5 हजार 76 शो में फिल्म ने तीसरे मंडे 1.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे इस फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 179.81 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 151.15 करोड़ हो गया है.
वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 18वें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.20 करोड़ हो गया है. इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 209.01 करोड़ हो गया है.
