साउथ फिल्म इंडस्ट्री में दिग्गज निर्माता आर.बी. चौधरी के अचानक निधन से मातम पसर गया है. सुपर गुड फिल्म्स के फाउंडर का मंगलवार को एक रिश्तेदार की शादी से लौटते समय एक कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था. टॉलीवुड और कॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों आर बी चौधरी के निधन पर शोक जता रही है. क्या आप जानते हैं कि थलपति विजय के करियर को आकार देने में आर बी चौधरी की खास भूमिका रही थी.
शुरुआत में विजय की कई फिल्में रहीं फ्लॉप
थलपति विजय तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहरा चुके हैं. वहीं वे बॉक्स ऑफिस के भी बेताज बादशाह रहे हैं. जब भी उनकी कोई नई फिल्म सिनेमाघरों में आई है, फैंस ने उसे एक फेस्टिवल की तरह सेलिब्रेट किया. उनकी फिल्मों की शानदार ओपनिंग कमाई उनकी स्टार पावर को साबित करती है.
हालांकि ये मुकाम हासिल करना विजय के लिए इतना आसान नहीं था. अपने पिता एस.ए. चंद्रशेखर के निर्देशन में काम करने के बावजूद, विजय को अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा और शुरुआती दौर में उन्हें कई फ्लॉप फिल्मों का सामना करना पड़ा था.
आर.बी. चौधरी ने दिलाया विजय को स्टारडम
आर बी चौधरी ने निर्देशक विक्रम की पटकथा पर भरोसा किया और 1996 में ‘पूवे उनाक्कागा’ का निर्माण किया. तब तक विजय के फैंस की संख्या खास नहीं थी. हालांकि इस फिल्म ने विजय को स्टार बना दिया और पारिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाया. फिल्म की कहानी इतनी दमदार थी कि देश भर में इसकी तुरंत रीमेक बनने लगीं. जगपति बाबू ने इसके तेलुगु वर्जन ‘सुभकंकशालु’ (1997) में अभिनय किया था. कन्नड़ दर्शकों ने इसे ‘ई हृदय निनागागी’ (1997) के रूप में देखा और अनिल कपूर ने बाद में इसे हिंदी एडेप्शन ‘बधाई हो बधाई’ (2002) में काम किया था.
उस शुरुआती सक्सेस के बाद, विजय और सुपर गुड फिल्म्स के लगभग हर प्रोजेक्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. जब निर्देशक एझिल ने 1999 में ‘थुल्लाधा मनमम थुल्लम’ बनाई, तो इसने विजय के करियर को नई दिशा दी. उनकी एक्टिंग ने दर्शको को इमोशनल कर दिय. यह फिल्म कॉलीवुड में सनसनी बन गई थी.
ये भी पढ़ें:-Raja Shivaji BO Day 5: ‘राजा शिवाजी’ ने मंगलवार को भी की धमाकेदार कमाई, जानें- 50 करोड़ी बनने से कितनी है दूर?
एक्शन हीरो के तौर पर भी विजय को दिलाई सक्सेस
2005 तक, विजय फैमिली फिल्मों के हीरो रहे फिर उन्हें एक बड़े एक्शन हीरो के रूप में उभरने की जरूरत महसूस हुई और इस बार फिर सुपर गुड फिल्म्स ने ‘थिरुपाची’ के साथ उनका साथ दिया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और विजय के ऑन-स्क्रीन अवतार को पूरी तरह से बदल दिया.
आर.बी. चौधरी को हमेशा यह पता रहता था कि विजय को अपने करियर के हर पड़ाव पर किस तरह की कहानी चाहिए. उन्होंने उस मजबूत नींव को रखा जिस पर आज अभिनेता को जबरदस्त फेम हासिल हुआ है.
ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 5: मंगलवार को ‘पैट्रियट’ ने तोड़ा दम, जानें रिलीज के पांच दिनों में कितना फीसदी वसूल पाई है बजट?