रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले काफी हाईप के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि गीतू मोहनदास निर्देशित ये फिल्म 101.10 करोड़ की बंपर ओपनिंग करने के बाद दूसरे ही दिन फुस्स हो गई. दरअसल इस फिल्म की कमाई निगेटिव रिव्यू की वजह से चौपट हो गई. वहीं अब फिल्म के डबिंग सुपरवाइजर जयदेव मोहन ने बताया है कि फिल्म के फ्लॉप होने की बात पता चलने पर यश ने कैसे रिएक्ट किया.
‘टॉक्सिक’ के फ्लॉप होने पर यश ने कैसे किया रिएक्ट?
जयदेव ने ‘प्रजावाणी’ के यूट्यूब चैनल पर ‘टॉक्सिक’ की असफलता के बारे में बात की और दावा किया कि फिल्म के रिलीज होने के बाद से 3 लाख से ज्यादा पायरेसी लिंक हटाए जा चुके हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या टीम को दुख है, क्योंकि यश ने इस फिल्म के लिए अपनी लाइफ के 4 साल से ज्यादा का वक्त दिया था.
इस पर उन्होंने कहा, “रिलीज के बाद से मैं उनसे मिला नहीं हूं, लेकिन फोन पर दो बार बात हुई है. आप और क्या उम्मीद करते हैं? मैं इस फिल्म का बहुत छोटा सा हिस्सा हूं. लेकिन रिलीज के दिन रिव्यू और रिएक्शन देखकर मैं बहुत इमोशनल हो गया था.
उनका फोन आया था जिसमें उन्होंने कहा कि ज्यादा चिंता न करें. इसे दर्शकों पर छोड़ देते हैं. यह उनकी मर्जी है. आगे भी काम करना है. लेकिन मैं उनका दुख महसूस कर सकता हूं.”

यश के स्टारडम को कम करने की हो रही कोशिश?
जयदेव से यह भी पूछा गया कि क्या दूसरे एक्टर यश के स्टारडम को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहते हुए कि एक्टर के पास ‘डिफेंस मैकेनिज्म तैयार’ है, उन्होंने कहा कि ‘उन्हें हराना इतना आसान नहीं है’
ये भी पढ़ें:-सुपरहिट रही ‘आवारापन 2’, जानें-कितना रहा इमरान हाशमी की फिल्म का क्लोजिंग कलेक्शन?
‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया था और लिखा भी था. वहीं इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को यश ने को-राइट कियाथा. उन्होंने केवीएन प्रोडक्शंस के वेंकट के. नारायण के साथ मिलकर ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के जरिए इस फ़िल्म को प्रोड्यूस भी किया है. इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत ने भी अहम रोल प्ले किया है.
‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘टॉक्सिक’ को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया हुआ बताया हया है. वहीं ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 26 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फ़िल्म ने भारत में 14 दिनों में 247.25 करोड़ (नेट) और दुनिया भर में 338.50 करोड़ की कमाई की है. कन्नड़ और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में शूट की गई यह फ़िल्म शुरू में सभी साउथ इंडियन भाषाओं और हिंदी में रिलीज की गई थी. इसका इंग्लिश वर्जन 4 सितंबर को चुनिंदा थिएटरों में रिलीज किया गया था.
ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने मंगलवार भी काटा बवाल, 7 फिल्मों के रिकॉर्ड किए ध्वस्त, 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया