धनतेरस पर ‘रामायण’ पर हुई लक्ष्मी मां की कृपा, दूसरे ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, ‘कॉकटेल 2’-‘राजा शिवाजी’ को चटाई धूल

Spread the love

सिनेमाघरों में वह फिल्मी तूफान आ चुका है जिसका हर किसी को इंतजार था.यानी साल की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन ओपनिंग डे पर  इसने बॉक्स ऑफिस पर वैसी परफार्मेंस नहीं दी जिसकी उम्मीद की जा रही थी. फिर भी ये  साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. वहीं दूसरे दिन इस ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण: पार्ट 1’का दूसरे दिन का कलेक्शन कितना रहा है? 

‘रामायण’ ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन? 
 नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी ने लीड रोल निभाया है. ये फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज बन गया था कि इसे पहले दिन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ इसने ओपनिंग डे पर 64.85 करोड़ से शुरुआत की. वहीं रिलीज के दूसरे दिन यानी फ्राइडे को इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई फिर भी ‘रामायण’ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. 

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के दूसरे दिन 48.05 करोड़ की कमाई की है.
  • इसमें फिल्म ने दूसरे दिन हिंदी में सबसे ज्यादा 35.50 करोड़ कमाए, वहीं कन्नड़ में 5.15 करोड़, तेलुगु में  4.75 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़ और मलयालम में 1.15 करोड़ की कमाई की है. 
  • इसी के साथ ‘रामायण’ की भारत में दो दिनों की कुल नेट कमाई अब 112.90 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘रामायण’ने दूसरे दिन तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड
‘रामायण’ने साल के दूसरे दिन 112.90 करोड़ की कमाई कर साल की कई फिल्मों के रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिए हैं.इसने कॉकलेट 2 के 104.53 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. इतना ही नहीं इसने राजा शिवाजी के 105.68 की लाइफटाइम कमाई को भी मात दे दी है. 

‘रामायण’ बनी दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 8वीं फिल्म
‘रामायण’ रिलीज के दूसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की 7वीं फिल्म बन गई है. इसने केजीएफ के (46.79 करोड़), जवान (46.23 करोड़), वॉर 2 (45 करोड़), गदर 2 (43.08 करोज़) के दूसरे दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *