रजनीकांत की ‘जेलर 2’पिछले तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी. लेकिन चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही’जेलर 2’ को गुरुवार, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से मुकाबला करना पड़ रहा है. इस नई रिलीज की वजह से ‘जेलर 2’की कमाई चौपट हो गई है. चौथे फ्राइडे तो इसका कलेक्शन काफी शॉकिंग रहा. यहां ‘जेलर 2’ के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं.
‘जेलर 2’ ने 23वें दिन कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया है और इस फिल्म ने कई बड़ रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. बता दें कि ‘जेलर 2’ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमाए थे. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 95.55 करोड़ रुपये रही. जबकि इसके तीसरे हफ्ते का कलेक्शन 37.75 करोड़ रुपये रहा. इतनी शानदार कमाई के बाद अब ‘जेलर 2’को ‘रामायण’के आने से काफी नुकसान पहुंचा है. रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री करते ही रजनीकांत स्टारर फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया है.
- सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे को ‘जेलर 2’ ने 619 शोज़ से कुल 60 लाख की नेट कमाई की.
- इसमें तमिल से इसने 45 लाख, तेलुगु से 9 लाख, हिंदी से 5 लाख और कन्नड़ से 1 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
- इसके साथ ही, भारत में अब ‘जेलर 2’का कुल नेट कलेक्शन 468.25 करोड़ हो गया है.
- वहीं विदेशों में, फिल्म ने 23वें दिन 10 लाख की कमाई की, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 276.60 करोड़ तक पहुंच गया है.
- इस तरह, फिल्म का दुनियाभर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 824.25 करोड़ हो गया है.
‘जेलर 2’ की कमाई में दिवाली वीकेंड पर आ सकती है तेजी
‘जेलर 2’ की कमाई में बेशक 23वें दिन मंदी देखी गई लेकिन उम्मीद है कि दिवाली वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी आएगी. हालांकि इसके लिए घरेलू बाजार में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल लग रहा है. दरअसल भारतीय बॉक्स ऑफस पर 468.25 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म को 500 करोड़ी बनने के लिए 32 करोड़ के करीब और कमाने होंगे. ये आंकड़ा हासिल करना अब आसान नहीं लग रहा है.
‘जेलर 2’ के बारे में
‘जेलर 2’ में रजनीकांत ने एक रिटायर्ड जेलर, टाइगर मुथुवेल पांडियन के रूप में कमबैक किया है. उनकी शांत जिंदगी में तब खलल पड़ता है, जब मूर्तियों की तस्करी करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह सामने आता है. इस गिरोह का पता लगाने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए, वे एक ड्राइवर के भेष में अंडरकवर हो जाते हैं. फिल्म की मुख्य कास्ट में एस.जे. सूर्या, सूरज वेंजारामूडु, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, विद्या बालन, योगी बाबू, मिर्ना, ऋत्विक, जतिन सरना और अन्ना राजन शामिल हैं. इनके अलावा, मोहनलाल, शिव राजकुमार, ऋतिक रोशन, जैकी श्रॉफ और विजय सेतुपति ने कैमियो रोल निभाए हैं.
इस फिल्म को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन ने की है. यह फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज हुई थी.