‘ना मुझे पीटोगे ना ही गोली मारोगे’, रजनीकांत की ‘जेलर 2’ करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त

Spread the love

लगभग तीन दशकों के बाद, रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती ‘जेलर 2’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे.  इस सीक्वल में रजनीकांत अपनी भूमिका दोहराते दिखेंगे. वहीं मिथुन विलेन का किरदार निभाएंगे. हाल ही में हुए ‘जेलर 2’ सुपर शो इवेंट में, रजनीकांत ने खुलासा किया कि मिथुन चक्रवर्ती ने इस फिल्म को करने से पहले उनके सामने एक शर्त रखी थी.

मिथुन चक्रवर्ती ‘जेलर 2′ करने के लिए कैसे तैयार हुए?
‘जेलर 2’ सुपर शो इवेंट में अपनी स्पीच के दौरान रजनीकांत ने बताया कि मिथुन कैसे इस फिल्म से जुड़े. उन्होंने कहा, “जब प्रोडक्शन टीम ने उन्हें विलेन का रोल करने के लिए अप्रोच किया, तो उन्होंने साफ मना कर दिया. ‘मैं रजनी का विलेन बनूंगा?’ वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने कहा, ‘रजनी हीरो और मैं विलेन? क्या मैं रजनीकांत से मार खाऊंगा? बिल्कुल नहीं, मैं यह नहीं करूंगाय”

हालांकि मिथुन ने शुरू में यह रोल करने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में वे एक शर्त पर फिल्म करने के लिए तैयार हो गए. रजनीकांत ने बताया, “बाद में, वेव्स समिट के दौरान, जहां प्रधानमंत्री भी मौजूद थे, मेरी उनसे मुलाकात हुई. वहां उन्होंने मुझसे कहा, ‘उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया है, अगर तुम कहो तो मैं यह फिल्म कर लूंगा.’ मैंने उनसे कहा, ‘बिल्कुल, यह बहुत अच्छा रहेगा.’ फिर उन्होंने कहा, ‘ठीक है, लेकिन एक शर्त पर, तुम न तो मुझे मारोगे और न ही मुझे गोली मारोगे.’ मैंने कहा, ‘मैं डायरेक्टर से पूछकर बताता हूं.’ लेकिन मुझे यकीन था कि वे बस ऐसे ही कह रहे थे.”

मिथुन-रजनीकांत ने 1989 में की थी साथ में पहली फिल्म
मिथुन और रजनीकांत ने सबसे पहले 1989 की पॉलिटिकल क्राइम ड्रामा फ़िल्म ‘भ्रष्टाचार’ में साथ काम किया था. इस फ़िल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी थे और इसमें अनुपम खेर और रेखा भी मुख्य भूमिकाओं में थे. बाद में वे 1997 की फिल्म ‘भाग्य देवता’ में भी साथ नजर आए, जिसमें रजनीकांत ने एक स्पेशल रोल किया था.

‘जेलर 2′ के बारे में
‘जेलर 2’ साल 2023 की हिट फ़िल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी ‘जेलर 2’ को कलानिधि मारन ने सन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. इस फ़िल्म में रजनीकांत, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक पहले भाग वाले अपने किरदारों में ही नजर आएंगे, जबकि एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना भी कास्ट में शामिल होंगे.  फ़िल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी विजय कार्तिक कन्नन की है और एडिटिंग आर निर्मल ने की है. ‘जेलर 2’ दुनिया भर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी.

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *