प्रभास की ‘फौजी’ की नई रिलीज डेट आई सामने! जानें- किस दिन आएगा टीजर?

Spread the love

प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस पीरियड एक्शन ड्रामा फ़िल्म के शुरू में दिसंबर 2026 में रिलीज होने की उम्मीद थी. हालांकि, प्रोडक्शन के दौरान शेड्यूल में बदलाव की वजह से इसकी सिनेमाघरों में दस्तक देने की तारीख टल गई थी. लेकिन अब ‘फौजी’ की नई रिलीज डेट सामने आई है. हालांकि इसकी वजह से अब एक्टर की एक और फिल्म की तारीख पर असर पड़ सकता है.

‘फौजी’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज
गुल्टे (Gulte) की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स प्रभास स्टारर ‘फौजी’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए 18 मार्च, 2027 की तारीख सोच रहे हैं. बताया जा रहा है कि टीम अभी इंटरवल ब्लॉक की शूटिंग कर रही है और दिसंबर 2026 के मीड तक प्रोडक्शन पूरा होने की उम्मीद है. अगर यह तारीख तय हो जाती है, तो प्रभास की दो बड़ी फ़िल्में एक ही महीने में रिलीज हो सकती हैं.

इससे ‘स्पिरिट’ की रिलीज प्लानिंग में बदलाव हो सकता है, जिसकी घोषणा 5 मार्च, 2027 के लिए की गई थी. हालांकि, किसी भी फिल्म के शेड्यूल में बदलाव की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है. इन सबके बीच मेकर्स 23 अक्टूबर, 2026 को ‘फौजी’ का टीजर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

‘फौजी’ के बारे में
‘फौजी’ एक अपकमिंग पीरियड एपिक फिल्म है जिसमें प्रभास ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर बेस्ड एक फिक्सनल कहानी में एक अफसर की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म से इंटरनेट पर्सनैलिटी इमानवी एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म के अन्य कलाकारों में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा शामिल हैं.

प्रभास का वर्क फ्रंट
प्रभास आखिरी बार ‘द राजा साब’ में मुख्य भूमिका में नजर आए थे. मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. इस फिल्म को रिलीज होने के बाद क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी. वहीं अब प्रभास फौजी के अलावा एक्शन थ्रिलर ‘स्पिरिट’ में नजर आएंगे. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में एक्टर एक ऐसे ऑफिसर की भूमिका में दिख सकते हैं जो एक बड़े नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश कर रहा है. फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में होंगी, जबकि विवेक ओबेरॉय लीड विलेन के रोल में दिखेंगे.

इसके अलावा, प्रभास के पास ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ भी है. इस प्रोजेक्ट का प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *