फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं ‘गजनी’ फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी

Spread the love

असिन थोट्टुमकल कभी भारतीय सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थीं. असीन ने साल 2008 में आमिर खान के साथ ‘गजनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उससे पहले  उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में खूब शोहरत कमाई. वहीं असिन और आमिर की ‘गजनी’ जबरदस्त हिट रही थी और इस फिल्म ने ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं करियर के पीक पर  2016 में माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा से शादी करने के बाद असिन ने एक्टिंग से दूरी बना ली. वहीं अब असिन के पति राहुल ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस फिल्मों की चकाचौंध से दूर क्या कर रही हैं? 

असिन को राहुल ने बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत
 दरअसल ‘माईगव इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में राहुल ने कहा, “असिन से शादी करना मेरी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला रहा. वह मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. अगर कुछ भी होता है, तो वह हमेशा कहती हैं, ‘चिंता मत करो… बस आगे बढ़ते रहो.’ वह मुझे और मेरे जुनून को समझती हैं. वह मुझ पर अटूट विश्वास रखती हैं. अगर आपके आस-पास ऐसे लोग हों, तो जिंदगी बहुत आसान हो जाती है.”

राहुल ने आगे कहा, “हमारा लाइफ पार्टनर ऐसा होना चाहिए जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे, न कि वह जो हमें पीछे की ओर खींचे. वह मेरे लिए एक ऐसी इंसान हैं… जो मुझे आगे बढ़ने का हौसला देती हैं. मेरी लाइफ में उनका योगदान इतना बड़ा है कि मैं उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.”

फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी

फिल्मों से दूर होकर असिन क्या कर रही है? 
राहुल ने  ये भी बताया कि असिन फिल्मों से दूर होकर क्या कर रही हैं. उन्होंने अपनी बेटी, एरिन रयान शर्मा के बारे में भी बात की और इतनी कम उम्र में कई भाषाएं समझने और बोलने की उनकी क्षमता पर हैरानी जताई. राहुल ने कहा, “हमारी एक प्यारी सी बेटी (एरिन रयान शर्मा) भी है. वह अभी सिर्फ सात साल की है, लेकिन वह कोरियाई, जापानी, थाई और चीनी सहित लगभग 12 भाषाएं समझ और बोल सकती है. मुझे तो दो भाषाएं बोलने में भी मुश्किल होती है. हम तो बस अंग्रेजी और हिंदी तक ही सीमित हैं.”

राहुल ने बताया कि असीन उनके परिवार को संभाल रही हैं, जबकि वह अपने काम पर ध्यान देते हैं, राहुल ने कहा, “आप सिर्फ बाहर ही कोई जंग नहीं लड़ रहे होते, बल्कि आपको घर के अंदर भी कुछ ऐसी ही चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, है ना? घर के अंदर की इन ज़िम्मेदारियों को असीन संभालती हैं. मैंने अपनी लाइफ में उनके जैसा इंसान कभी नहीं देखा.”

असीन ने बेटी को मोबाइल-टीवी से रखा है दूर
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी बेटी से टीवी और मोबाइल फोन को दूर रखने का फैसला किया है, और इसके बजाय उसे अपना समय पढ़ने-लिखने में बिताने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. इस तरीके का क्रेडिट असिन को देते हुए, राहुल ने कहा, “हमने अब तक अरिन को कोई स्क्रीन नहीं दी है, न तो टीवी और न ही मोबाइल फोन. हमारे घर में सिर्फ किताबें हैं. शायद हमारे घर में अरिन के स्कूल से भी ज़्यादा किताबें हैं. वह अभी दूसरी कक्षा में है, लेकिन हमारे पास घर में आठवीं और नौवीं क्लास की बुक्स भी मौजूद हैं. मैं कभी-कभी मजाक में कहता हूँ, ‘इसे 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम भी दे लेने दो. इससे क्या फ़र्क पड़ता है?’ यह सब असिन की ही देन है.”

 

असिन करियर
असिन का जन्म केरल में हुआ था. उन्होंने ने अपने करियर की शुरुआत एड्स से की थी, जिसके बाद 2001 में उन्होंने मलयालम फ़िल्म ‘नरेंद्रन मकन जयकांथन वका’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद, उन्होंने साल 2003 में तेलुगु फिल्म ‘अम्मा नन्ना ओ तमिल अम्माई’  में रवि तेजा के साथ काम किया, जो उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

असिन ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत ‘गजनी’ फिल्म से की, जिसमें उन्होंने उसी किरदार को निभाया था जो उन्होंने इसी नाम की ओरिजनल तमिल फ़िल्म में किया था. इसके बाद, वह सलमान खान के साथ ‘लंदन ड्रीम्स’ (2009) और ‘रेडी’ (2011) में नजर आईं, और अक्षय कुमार की फिल्मों ‘हाउसफुल 2’ और ‘खिलाड़ी 786’ (दोनों 2012 में रिलीज़ हुईं) में भी काम किया. उसी साल, वह अजय देवगन के साथ ‘बोल बच्चन’ में भी दिखाई दीं. उनकी आखिरी फ़िल्म ‘ऑल इज़ वेल’ (2015) थी, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन थे. शादी के बाद उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया था.

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *