फ्राइडे को ‘टॉक्सिक’ का बिगड़ा खेल, ‘इरुमुडी’- ‘आवारापन 2’ ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

Spread the love

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सिनेमाघरों में मौजूद फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिड़ंत देखी गई. यूं तो यश की नई रिलीज ‘टॉक्सिक’ ने फ्राइडे को भी सबसे ज्यादा कमाई की लेकिन इसके कलेक्शन में काफी मंदी भी देखी गई. चलिए यहां ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘इरुमुडी’ सहित बाकी फिल्मों के फ्राइडे कलेक्शन को जानते हैं.

टॉक्सिक’ ने फ्राइडे को कितनी की कमाई?
‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर तो 101.10 करोड़ की बंपर शुरुआत की थी. लेकिन फिर दूसरे दिन से ही इसके कलेक्शन में गिरावट शुरू हो गई. यहां तक कि रक्षाबंधन की छुट्टी पर भी इसकी कमाई में  खूब मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ ने 19 हजार 390 शो में 26.60 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इससे भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ हो गया है.
  • जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कमाई 197.70 करोड़ रुपये हो गई है.
  • ओवरसीज में, फिल्म ने तीसरे दिन 4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.75 करोड़ हो गया है.
  • वहीं दुनिया भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ हो गया है.


फ्राइडे को 'टॉक्सिक' का बिगड़ा खेल, 'इरुमुडी'- 'आवारापन 2' ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

आवारापन 2’ ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस फिल्म ने पहले वीक में 113.50 करोड़ कमाए थे. इसका दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 15वें दिन, ‘आवारापन 2’ ने 1 हजार 141 शो में 1.20 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 145.45 करोड़ हो गई है.
  • जबकि कुल ग्रॉस कलेक्शन 173.30 करोड़ रुपये हुआ है.
  • वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने 15वें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिससे इसका कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 32.05 करोड़ हो गया है.
  • जबकि दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 205.35 करोड़ तक पहुंच गया है.


फ्राइडे को 'टॉक्सिक' का बिगड़ा खेल, 'इरुमुडी'- 'आवारापन 2' ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

ये भी पढ़ें:-रक्षाबंधन की छुट्टी का ‘टॉक्सिक’ को नहीं मिला फायदा, जबरदस्त घटी कमाई, जानें-टोटल कलेक्शन

इरुमुडी ने दूसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?
रवि तेजा का फिल्म ‘इरुमुडी’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है और इसका पहले हफ्ते का कलेक्शन 92.15 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 8वें दिन इसे रक्षाबंधन की छुट्टा का फायदा मिला और इसकी कमाई में तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 2 हजार 516 शो से 9.70 करोड़ की नेट कमाई की.
  •  इससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई अब 101.85 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 118.20 करोड़ रुपये हुआ है.
  • ओवरसीज में, फिल्म ने आठवें दिन 0.75 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ हो गया हा.
  • वहीं इससे दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 136.70 करोड़ रुपये हो गया है.


फ्राइडे को 'टॉक्सिक' का बिगड़ा खेल, 'इरुमुडी'- 'आवारापन 2' ने मचाई धूम, जानें-कलेक्शन

विश्वनाथ एंड सन्स ने तीसरे फ्राइडे कितनी की कमाई?

सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स ने भी सिनेमाघरों में दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. पहले वीक में इसने 81.60 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 27.55 करोड़ रुपये रहा. अब विश्वनाथ एंड सन्स की कमाई में तीसरे फ्राइडे थोड़ी तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक विश्वनाथ एंड सन्स ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 1 हजार 241 शो से 1.92 करोड़ की नेट कमाई की.
  • इसी के साथ ही, भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 111.07 करोड़ हो गई है.
  • वहीं इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 128.53 करोड़ रुपये हुआ है.
  • ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 61.25 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है.
  • इसी के साथ वर्ल्डवाइड इसकी कुल ग्रॉस कमाई 189.78 करोड़ हो गई है.

ये भी पढ़ेंः ‘तुम्हें पाकर खुद को खुशनसीब मानती हूं’, पति के बर्थडे पर करिश्मा तन्ना ने लुटाया प्यार

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *