बॉक्स ऑफिस का अगला ‘धुरंधर 2’ कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!

Spread the love

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय सिनेमा में ऐसा बेंच मार्क सेट कर दिया है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था. आदित्य धर निर्देशित इस स्पाई-एक्शन ब्लॉकबस्टर ने घरेलू और इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर न केवल जमकर कमाई की बल्कि ताबड़तोड़ रिकॉर्ड भी बनाए ये फिल्म दुनिया भर में 18 करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है. धुरंधर 2 (चीन को छोड़कर) दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है.

वहीं अब आने वाले कुछ सालों में कई मेगा-बजट फिल्में बड़े पर्दे पर कहर ढाने की तैयारी में है. इन मच अवेटेड फिल्मों को लेकर माना जा रहा है कि ये ‘धुरंधर 2’ गरूर को मिट्टी में मिला सकती हैं. तो चलिए यहां पांच ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं जो ‘धुरंधर 2’ के ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को चकनाचूक कर सकती हैं.

रामायण पार्ट 1
रामायण पार्ट 1 बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म है. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में दिखेंगी. वहीं यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में दिखेंगे. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस पर रिलीज  क बाद गदर मचाने की उम्मीद है.  वैसे भी भगवान राम की कथा सभी जनरेशन और रिजन में यूनिवर्सल अपील रखती है. कटिंग एज विजुअल इफेक्ट्स और बड़ी स्टार कास्ट और बजट वाली  रामायण पार्ट 1 में वर्ल्डवाइड धूम मचाने के सभी एलीमेंट्स मौजूद हैं. ये फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों  दस्तक देगी.

बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!

वाराणसी  
एस. एस. राजामौली द्वारा निर्देशित और महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टार वाराणसी सभी अपकमिंग फिल्मों में सबसे बड़ी गेम चेंजर साबित हो सकतीहै. यह फिल्म भारतीय सिनेमा में शायद ही कभी देखे गए स्केल पर बन रही है. राजामौली का प्रभाव ही वाराणसी को एक मजबूत दावेदार बनाता है. फिल्म निर्माता पहले ही बाहुबली और आरआरआर जैसी जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं. ऐसे में वाराणी से काफी उम्मीदे हैं. माना जा रहा है कि ये धुरंधर 2 के सभी रिकॉर्ड्स के परखच्चे आसानी से उड़ा सकती है. बता दें कि ये फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी.

बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!

ये भी पढ़ें:-Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘दृश्यम 3’ ने किया गजब कमाल, ‘राजा शिवाजी’- ‘धुरंधर 2’ पर भारी पड़ी ‘ऑब्सेशन’ जाने- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

राका
नए दावेदारों में, साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म ‘राका’ ने बहुत कम समय में खुद को सबसे बड़ी अपकमिंग प्रोजेक्ट के तौर पर चर्चा में बना लियैह. एटली द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म फ्यूचरिस्टिक दुनिया और जबरदस्त विजुअल्स इफेक्ट्स के साथ एक बड़े स्केल पर बनी रही साइंस फिक्शन एक्शन एंटरटेनर है. एटली की शानदार फिल्म मेकिंग और ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइज़ी की सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन की जबरदस्त पॉपुलैकिटी फिल्म के लिए प्लस पॉइंट है. ज्यादाकर भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों के उल्ट ‘राका’ अनछुए साइंस फिक्शन जॉनर को एक्सप्लोर कर रही है, जो इसे बाजार में एक नई पहचान देता है. ऐसे में ये भी धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला सकती है.

बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!

रामायण पार्ट 2
अगर रामायण का पहला भाग उम्मीद के मुताबिक ब्लॉकबस्टर साबित होता है, तो दूसरा भाग बिल्कुल अलग लेवल पर पहुंच सकता है. इतिहास में देखा गया है कि सफल फिल्मों के सीक्वल अक्सर जबरदस्त कमाई करते हैं. रामायण का दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली के मौके पर आएगा.

कल्कि 2898 एडी 2
1000 करोड़ से ज्यादा की सफलता के बाद, कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. पहली फिल्म ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. ऐसे में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की वापसी के साथ, दीपिका पादुकोण की जगह साई पल्लवी के आने से, कल्कि पार्ट 2 को फ्रैंचाइज़ी की पॉपुलैरिटी और दर्शकों की बढ़ती एक्साइटमेंट दोनों का फायदा मिल सकता है.  इसमें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने का दम बै.

बॉक्स ऑफिस का अगला 'धुरंधर 2' कौन होगा? रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेंगी ये पांच अपकमिंग मूवीज!

क्या ये फिल्में वाकई धुरंधर 2 को पीछे छोड़ पाएंगी?
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं होगा. दरअलल फिल्म को दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स, बार-बार देखी जाने वाली दर्शक संख्या, विदेशों में दमदार प्रदर्शन और पूरे भारत में जबरदस्त पॉपुलैरिटी का फायदा हुआ है. वहीं , रामायण पार्ट 1 और पार्ट 2, कल्कि 2898 एडी 2, वाराणसी और राका सिनेमाघरों में दर्शकों को लुभाने के एलिमेंट्स मौजूद हैं.  इनमें से हर फिल्म में ऐतिहासिक आंकड़े हासिल करने के लिए जरूरी  भव्यता, स्टार पावर और दर्शकों की एक्साइटमेंट भी मौजूद है. अगर सही ढंग से निर्देशन किया होगा और कहानी में दम होगा तो यकीनन बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. 

ये भी पढ़ें:-14 साल की उम्र तक पिता धर्मेंद्र के बगल में सोते थे बॉबी देओल, एक्टर बोले- ‘शादी के बाद भी मेरी बीवी और मैं बहस करते…’

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *