भारत में 2026 की कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनर में शामिल होगी धनुष की ‘ओम’? जानें- ओपनिंग डे प्रीडिक्शन

Spread the love

धनुष  ‘ओम’के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. पहले इसे 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन रजनीकांत की ‘जेलर 2’से क्लैश के कारण इसे टाल दिया गया था. फाइनली ये फिल्म अब  20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिलहाल रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज सातवें आसमान पर है जिसका कारण इसका ज़बरदस्त प्रमोशन और ‘अमरन’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद निर्देशक राजकुमार पेरियासामी की वापसी है. इन सब वजहों से, यह फिल्म 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘ओम’ पहले दिन कितनी कर सकती है. 

‘ओम’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग? 
‘ओम’ इस शुक्रवार (20 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है और कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर  15 करोड़ रुपये से ज़्यादा की नेट ओपनिंग कर सकती है. अगर फिल्म का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ रहता है तो यह आंकड़ा 15 करोड़ से काफी ऊपर जा सकता है और ये भी पॉसिबल है कि यह धनुष की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन जाए. हालांकि सही आंकड़े तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएंगे. 

2026 की कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनर्स में होगी शामिल? 
‘ओम’ के अच्छे बज को देखते हुए, इसके साल 2026 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनर्स में जगह बनाना मुमकिन लग रहा है.  टॉप 5 में आने के लिए, इसे ‘विश्वनाथ एंड संस’ (15.15 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा. यह फिल्म ‘करुप्पु’ (15.5 करोड़) को भी पछाड़कर चौथी पोजिशन हासिल कर सकती है. बता दें कि ‘कारा’ (6.2 करोड़) के फ्लॉप होने के बाद, यह धनुष के लिए एक शानदार वापसी साबित हो सकती है.

भारत में 2026 की कॉलीवुड की टॉप 10 ओपनर्स

  • जेलर 2- 59.7 करोड़ रुपये
  • जन नायकन – 42.7 करोड़
  • सीन- 19.15 करोड़
  • करुप्पु – 15.5 करोड़ रुपये
  • विश्वनाथ एंड संस- 15.15 करोड़ रुपये
  • पराशक्ति – 12.35 करोड़ रुपये
  • LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी – 6.85 करोड़ रुपये
  • कारा- 6.2 करोड़
  • अधिदेश – 4.85 करोड़
  • सरदार 2- 4.5 करोड़ रुपये

‘ओम’ के बारे में
ओम का निर्माण श्रद्धा अग्रवाल, धनुष और अज़मत जगमग ने किया है. इसमें धनुष के अलावा ममूटी, साई पल्लवी, श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह और इंद्रान्स भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, फिल्म का म्यूजिक साई अभ्यंकर द्वारा कंपोज किया गया है. 

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *