Box Office: मंगलवार को फिर गरजी ‘रामायण’, ‘सीन’ ने भी दिखाई तेजी, जानें- ‘मूकुथी अम्मन 2’ का हाल

Spread the love

सिनेमाघरों में इन दिनों भगवान राम के नाम की गूंज ही सुनाई दे रही है. दरअसल नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. जहां वीकडेज में थिएटर में मौजूद ‘सीन’ से लेकर ‘मूकुथी अम्मन 2’ जैसी फिल्मों की कमाई में सुस्ती देखी जा रही है वहीं ‘रामायण’ भरभरकर नोट कमा रही है.चलिए यहां मंगलवार, 17 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं.

‘रामायण’ ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन? 
‘रामायण’बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. यहां तक कि वर्किंग डेज में भी ये शानदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को इसने 32 करोड़ का कलेक्शन कियाथा. वहीं दूसरे मंगलवार यानी 13वें दिन ये 800 करोड़ के पार हो गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 28.70 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 821.30 करोड़ रुपये हो गई है.

‘सीन’ ने दूसरे मंगलवार कितना कमाया? 
सूर्या की ‘सीन’ ने भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में मंदी देखी जा रही है. इसने दूसरे मंडे यानी 11वें दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे मंगलवार इसकी कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सीन’ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 2.90 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 142.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘मूकुथी अम्मन 2’ ने दूसरे मंगलवार कितना कलेक्शन किया?
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मन 2’ तो दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हांफ रही है. इसले लिए चंद लाख कमाने भी मुश्किल हो रहे हैं. बता दें कि इसने 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को महज 36 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे मंगलवार भी ये बॉक्स ऑफिस पर रेंगती हुई नजर आई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मन 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 29 लाख का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 12 दिनों की नेट कमाई अब 20.97 करोड़ रुपये हो गई है. 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *