सोमवार को सभी फिल्मों की कमाई में काफी मंदी देखी गई थी. लेकिन ब्लॉकबस्टर ट्यूज्डे की वजह से थिएटर में मौजूद बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों के कलेक्शन में तेजी देखी गई. हालांकि रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ ने मंगलवार को सबसे ज्यादा कमाई की. चलिए यहां ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘बंटवारा 1947’ सहित सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है.
‘आवारापन 2′ ने दूसरे मंगलवार दिन कितना किया कलेक्शन?
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई में 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे ट्यूज्डे को 9 हजार 223 शो में 4.00 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 170.35 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 143.00 करोड़ हो गया है.
वहीं विदेशों में इस फिल्म ने 12वें दिन 0.50 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 31.30 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 201.65 करोड़ हो गया है.
‘बंटवारा 1947′ ने 12वें दिन कितनी कमाई की?
‘बंटवारा 1947’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2,688 शो में 0.55 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 37.70 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं इसकी ग्रॉस कमाई 44.72 करोड़ रुपये हुई है. विदेशों में, फिल्म ने 12वें दिन 0.10 करोड़ कमाए, जिससे ओवरसीज में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 9.05 करोड़ हो गया है. इसी के साथ ही, दुनिया भर में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 53.77 करोड़ रुपये हो गया है.
ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन
इरुमुडी ने मंगलवार को कितना किया कलेक्शन?
रवि तेजा की इरुमुडी का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म ने अपने पहले मंगलवार यानी 5वें दिन भी शानदार कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इरुमुडी ने रिलीज के 5वे दिन यानी मंगलवार को भारत में 12.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 75.05 करोड़ रुपये हो गई है.
विश्वनाथ एंड सन्स ने दूसरे मंगलवार कितना किया कलेक्शन?
सूर्या की विश्वनाथ एंड सन्स की कमाई में भी दूसरे मंगलवार थोड़ी तेजी देखी गई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 2.80 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ भारत में इस फिल्म का 12 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 105.50 करोड़ रुपये हो गया है.
डीसी ने तीसरे मंगलवार कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की डीसी(तमिल) ने भी तीसरे मंगलवार को मामूली तेजी दिखाई. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 1 हजार 17 शो से 0.92 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 67.24 करोड़ रुपये हो गया है.
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने चौथे मंगलवार कितनी की कमाई?
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को एक बार फिर कमाई में तेजी दिखाई. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को 1.60 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की कुल नेट कमाई अब 487.25 करोड़ रुपये हो गई है.
ये भी पढ़ें:-‘हैवान’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय का दिखा खौफनाक अवतार, ब्लाइंड बने सैफ की दमदार एक्टिंग