‘मैंने विजय अन्ना की वजह से खोया अपना बच्चा’, इस एक्ट्रेस ने अपने मिसकैरेज के लिए सीएम को ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस और पूर्व नर्स मैरी जुलियाना उर्फ जूली ने अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि थलपति विजय के फैंस और उनकी पार्टी टीवीके (TVK) के समर्थकों द्वारा लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग के कारण उन्हें काफी मेंटल ट्रॉमा हुआ है इस कारण उनका मिसकैरेज हो गया है. जूली ने कथित उत्पीड़न के संबंध में चेन्नई में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.

टीएमके समर्थकों की ट्रोलिंग के कारण हुआ मिसकैरेज
चेन्नई में मीडिया से बात करते हुए जूली ने बताया कि उन्होंने मार्च में सबसे पहले पुलिस से संपर्क किया था और कथित ऑनलाइन उत्पीड़न के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थीय उनके अनुसार, बाद में उन्हें एक नोटिस मिला जिसमें कहा गया था कि मामला आपराधिक मानहानि के बजाय दीवानी मानहानि के तहत आता है. उन्होंने आगे कहा कि डीएमके की सरकार से टीवीके की सरकार बनने के बाद ये नोटिस जारी किया गया है जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

जूली ने आगे आरोप लगाया कि इसके बाद, 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले में उनके शामिल होने के आरोप ऑनलाइन सामने आने लगे.

 

जूली ने सीएम विजय को अपने नुकसान के लिए ठहराया ‘जिम्मेदार’
जूली ने बताया कि हाल ही में उनकी शादी हुई थी और उन्होंने अपना पहला बच्चा खो दिया. उन्होंने दावा किया कि कथित ट्रोलिंग और ऑनलाइन दुर्व्यवहार से हुए मेंटल ट्रॉमा की वजह से उनके बच्चे की मृत्यु हुई. उन्होंने कहा कि हालांकि वह इस स्थिति का इस्तेमाल सहानुभूति हासिल करने के लिए कर सकती थीं, लेकिन उनकी चिंता उनके और उनके पति के बारे में की जा रही अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां थीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भी कोई महिला टीवीके के बारे में बोलती है, तो बिना किसी रोक-टोक के उसका नाम खराब कर दिया जाता हैय

जूली ने दावा किया कि उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है क्योंकि जिन आठ लोगों का उन्होंने नाम लिया है, वे कथित तौर पर टीवीके सपोर्टर हैं.

उन्होंने कहा, “विजय अन्ना मेरे बच्चे को खोने के लिए जिम्मेदार हैं. हो सकता है उन्होंने सीधे तौर पर ऐसा न किया हो. लेकिन अगर उन्होंने सिर्फ एक शब्द कहा होता और उन्हें पीछे हटने के लिए कहा होता, तो आज मुझे यह सब नहीं खोना पड़ता.” जूली ने आगे आरोप लगाया कि ट्रोलर्स ने पटकथा, निर्देशन और कथन के साथ एक “बिल्कुल सही कहानी” गढ़ी है, और दावा किया कि उनके खिलाफ आरोपों के पीछे एक टीवीके समर्थक और एक वकील का हाथ है.

जूली ने विजय के समर्थकों पर सवाल उठाए
जूली ने विजय के राजनीतिक उदय पर भी तंज कसा और कहा कि लोग दावा करते हैं कि वह “इंस्टाग्राम के जरिए” मुख्यमंत्री बने. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उन्हें अपने समर्थकों के खिलाफ बोलने वालों को कथित तौर पर निशाना बनाने के बजाय जन कल्याण पर ध्यान देना चाहिए?

जब एक रिपोर्टर ने बताया कि जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी तब डीएमके सत्ता में थी, क्योंकि चुनाव अप्रैल में हुए थे और विजय ने मई में पदभार संभाला था, तो जूली ने क्लियर किया कि उन्होंने डीएमके शासन के दौरान, लेकिन चुनाव के समय के आसपास शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आगे कहा कि चूंकि अब नई सरकार सत्ता में है, इसलिए उसे उनकी शिकायत पर ध्यान देने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *