मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘L367’ की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि ‘L367’ एक टेंटेटिल टाइटल था और मेकर्स ने आज इंस्टा पर पोस्ट कर मोहनलाल की इस अपकमिंग फिल्म का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस कर दिया है. जानते हैं ‘L367’ किस नाम से सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
L367 का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस
डायरेक्टर विष्णु मोहन के साथ मोहनलाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट L367 का ऑफिशियल टाइटल फाइनली फाइनली मेकर्स ने 5 सितंबर, शनिवार को अनाउंस कर दिया है मोहनलाल के इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है और इसे श्री गोकुलम मूवीज़ बैनर के तहत गोकुलम गोपालन प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस अनाउंसमेंट के साथ ही क्लियर हो गया है कि ये फिल्म बड़े लेवल पर आ रही है जिसमें मलयालम सिनेमा, बॉलीवुड और इंटरनेशनल क्रू के टैलेंट को एक साथ लाया गया है.
Operation Ganga@_VishnuMohan @GokulamGopalan #BaijuGopalan #VCPraveen #Krishnamoorthy @GokulamMovies@shashwatology @rampalarjun @rparthiepan@_AdilHussain @BhagyashriBose pic.twitter.com/8eSRsRct50
— Mohanlal (@Mohanlal) September 5, 2026
फिल्म का टाइटल है खास
फिल्म का टाइटल भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर रखा गया है. रेस्क्यू मिशन उन भारतीयों को देश वापस लाने को लेकर था जो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंस गए थे. इन फंसे हुए लोगों में सबसे ज्यादा छात्र और कुछ वहां रहने वाले लोग थे और उन्हीं की वापसी के लिए इस अभियान को चलाया गया था. यह फिल्म एक ऐसी शानदार कहानी है, जो दर्शकों को भारत द्वारा किए गए एक अहम मिशन से रूबरू कराएगी.
ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काटा बवाल, ‘हनुमान अंश’ की भी रही धूम, ‘टॉक्सिक’ ने तोड़ दिया दम, जानें- कलेक्शन
‘ऑपरेशन गंगा’ के बारे में
बता दें कि अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘ऑपरेशन गंगा’ का डायरेक्शन नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर विष्णु मोहन कर रहे हैं. विष्णु मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें उनकी पॉलिटिकल ड्रामा ‘मेप्पडियान’ (2022) के डायरेक्शन के लिए जाना जाता है. इस फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किया था.
फिल्म को गोकुलम गोपालन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि बैजू गोपालन और वी. सी. प्रवीण इसके को-प्रोड्यूसर हैं, जबकि कृष्णमूर्ति ने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर की कमान संभाली है.
‘ऑपरेशन गंगा’ स्टार कास्ट एंड क्रू
मोहनलाल के साथ, इस फ़िल्म में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री भोरसे भी हैं, और पार्थिबन भी कास्ट का हिस्सा हैं. टेक्निकल टीम में ‘पुष्पा’ और ‘पुष्पा 2’ के लिए मशहूर सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोज़ेक शामिल हैं, जबकि शाश्वत सचदेव म्यूजिक कंपोज कर रहे हैं. एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें:-‘धमाल 4’ से ‘GDN’ तक, फ्राइडे को ओटीटी पर रिलीज हुई ये 8 धांसू फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच