‘इरुमुडी’ वर्ल्डवाइड हुई 200 करोड़ के पार, रवि तेजा के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड

Spread the love

 रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है. सिनेमाघरों में कई फिल्मों की भीड़ के बीच भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और हर दिन करोड़ों कमा रही है. पहले दो हफ़्तों में धुआंधार नोट छापने के बाद इसने तीसरे वीक में भी कमाल की शुरुआत की.

दरअसल  तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में जन्माष्टमी की छुट्टी की वजह से इसके कलेक्शन में 15वें दिन तेजी देखी गई. इसी के साथ इसने वर्ल्डवाइड एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है और रवि तेजा के करियर का एक बड़ा रिकॉर्ड भी बन गया है. जानते हैं ‘इरुमुडी’ ने 15वें दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की है?

‘इरुमुडी’ ने 15 दिनों में वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया?

  • बता दें कि रवि तेजा की तेलुगु फैमिली एंटरटेनर ने भारत में अपने तीसरे फ्राइडे को 5.49 करोड़ रुपये कमाए.
  • जबकि इंटरनेशनल लेवल पर इसने 10 लाख रुपये की कमाई की.
  • कुल मिलाकर, 15वें दिन इसने दुनिया भर में 5.59 करोड़ रुपये कमाए.
  •  इसी के साथ ‘इरुमुडी’ ने अपनी 14वें दिन की 4.35 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले, 15वें दिन 28.51% का उछाल दर्ज किया.
  • बता दें कि रवि तेजा स्टारर ने भारत में 15 दिनों ममें 182.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
  • वहीं ओवरसीज में इसके 15 दिनों का कुल कलेक्शन 21.9 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • वहीं इस फिल्म का15 दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 204.09 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें:-फ्राइडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने काटा बवाल, ‘हनुमान अंश’ की भी रही धूम, ‘टॉक्सिक’ ने तोड़ दिया दम, जानें- कलेक्शन

‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की वर्ल्डवाइड पहली 200 करोड़ी फिल्म
‘इरुमुडी’ ने रिलीज के 15 दिनों में दुनियाभर में 204.09 करोड़ की कमाई कर डाली है. इसी के साथ इस फिल्म से रवि तेजा का एक बड़ा सपना पूरा हो गया है. दरअसल ये एक्टर कीदुनिया भर में 200 करोड़ से ज़्यादा कमाने वाली पहली फिल्म (लीड रोल में) बन गई है. बता दें कि इससे पहले उनकी लगातार छह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थीं. ‘इरुमुडी’ की अच्छी रफ्तार देखते हुए लग रहा कि यह जल्द ही 250 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेगी.

‘इरुमुडी’ के बारे में
शिवा निर्वाणा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इरुमुडी’ में रवि तेजा के साथ चाइल्ड आर्टिस्ट नक्षत्र, साई कुमार और स्वासिका मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म को नवीन यरनेनी और वाई रवि शंकर ने ‘मैथरी मूवी मेकर्स’ के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जो शराब की लत का शिकार है और जिसका अतीत हिंसक रहा है. वह अपनी बेटी के साथ झरने के पास शांति से रहता है और बेटी के कहने पर अयप्पा दीक्षा लेने का फैसला करता है. 

ये भी पढ़ें:-अरशद वारसी ने दिया ‘मुन्ना भाई 3’ पर बड़ा अपडेट, बोले-‘संजय दत्त ने गन पॉइंट पर…’

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *