यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

Spread the love

यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ बुधवार, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म का रिलीज से पहले काफी बज बन चुका था जिसके चलते इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई थी. यहां तक कि इसन साल की सबसे बड़ी प्री सेल का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया था. लेकिन रिलीज के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले फिर भी यश ने इस फिल्म से इतिहास रच दिया है और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘टॉक्सिक’ की पहले दिन की कमाई कितनी रही है?

‘टॉक्सिक’ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग?
‘केजीएफ 2’ की जबरदस्त कामयाबी के बाद लंबे समय तक बड़े पर्दे से दूर रहने के बाद, पैन-इंडिया सुपरस्टार यश ने वापसी करते हुए धूम मचा दी है. उनकी लेटेस्टरिलीज ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन खूब दर्शक मिले. पूरे दिन सारे शोज हाउसफुल रहे. हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को खास रिव्यू नहीं मिला बावजूद इसेक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त छाप छोड़ी है. इसे ओणम और ईद उल मिलान की छुट्टी का पूरा फायदा मिला और इसी के साथ ‘टॉक्सिक’ ने भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार ओपनिंग की है.

  • इंडस्ट्री ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 24 हजार 577 शोज से 101.10 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है.
  • इसमें से इसने हिंदी में 55 करोड़, कन्नड़ में 23.30 करोड़, मलयालयम में 1.30 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और तेलुगू में 16 करोड़ की कमाई की है.
  • फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा है.
  • वहीं ओवरसीज से इस फिल्म ने 20 करोड़ कमाए. इसी के साथ इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 140.75 करोड़ रुपये रही है.


यश की 'टॉक्सिक' ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

ये भी पढ़ें:-Toxic को मिले मिक्स्ड रिव्यू, यश की परफॉर्मेंस की हुई तारीफ लेकिन कहानी पर उठे सवाल

‘टॉक्सिक’ बनी इंडियन सिनेमा की छठी सबसे बड़ी ओपनर
पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार करके, यश ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में आसानी से जगह बना ली है. उन्होंने प्रभास की फिल्मों -कल्कि 2898 AD (95.30 करोड़), सालार (90.70 करोड़), आदिपुरुष (86.75 करोड़) और साहो (84.75 करोड़)  को पीछे छोड़ते हुए छठे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. यश अब एसएस राजामौली और प्रभास के साथ उन चुनिंदा लोगों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक से ज्यादा बार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ओपनिंग वाली फिल्में दी हैं. 

यश की 'टॉक्सिक' ने रचा इतिहास, पहले ही दिन 100 करोड़ के हुई पार, प्रभास की 4 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे

इंडियन सिनेमा की ये हैं टॉप 10 ओपनिंग फिल्में

  1. पुष्पा 2- 174.9 करोड़
  2. धुरंधर 2- 145 करोड़
  3. RRR- 133 करोड़
  4. बाहुबली 2- 121 करोड़
  5. केजीएफ: चैप्टर 2- 116 करोड़
  6. टॉक्सिक-101.10 करोड़*
  7. कल्कि 2898 एडी- 95.3 करोड़
  8. सालार: 90.7 करोड़
  9. आदिपुरुष- 86.75 करोड़
  10. साहो- 84.75 करोड़

‘टॉक्सिक’ के बारे में
गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रॉकिंग स्टार यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी ने अहम रोल प्ले किया है. साथ ही अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर भी अहम भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें:-Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा खेल

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *