रजनीकांत की ‘जेलर 2’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. थलाइवा की इस फिल्म के लिए फैंस सुपर एक्साइटेड हैं. इन सबके बीच मेकर्स ने हाल ही में प्रमोशनल कैंपेन के तहत ‘जेलर 2 सुपर शो’ होस्ट किया था. इस इवेंट में नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस मच अवेटेड सीक्वल से जुड़े कई सदस्य शामिल हुए थे. जानते हैं इस शो को ऑनलाइन कहां देखा जा सकता है.
‘जेलर 2 सुपर शो’ कब और कहां देखें?
बता दें कि ‘जेलर 2 सुपर शो’ का प्रीमियर 9 अक्टूबर, 2026 को सन एनएक्सटी पर होगाय यह स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म ‘जेलर 2’ की थिएटर रिलीज से छह दिन पहले इस खास प्रोग्राम को दिखाएगा. मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए डिजिटल प्रीमियर को कंफर्म भी किया है. मेकर्स ने लिखा है, “सुपरस्टार का सुपर शो! जेलर 2 ‘सुपर शो’ के लिए तैयार हो जाइए, जो 9 अक्टूबर से सिर्फ़ सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम होगा.”
Superstar’s Super Show! 🔥 Get ready for #Jailer2 ‘Super Show’ 🤩💥 Streaming from October 9th, only on @sunnxt 🌟 @rajinikanth @Nelsondilpkumar @anirudhofficial @vidya_balan @iam_SJSuryah #MithunChakraborty #SurajVenjaramoodu @meramyakrishnan @iYogiBabu @mirnaaofficial @vijaykartikdop @Nirmalcuts @ChethanDsouza @AlwaysJani @KiranDrk @sunilreddy22 #PallaviSingh @valentino_suren @Alagiakoothan #SantoshRaju @kabilanchelliah @kuchirayar73 @RIAZtheboss #Jailer2FromOct15
— Sun Pictures (@sunpictures) October 6, 2026
‘जेलर 2’ को सेंसर बोर्ड से कौन सा मिला है सर्टिफिकेट
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफिकेशन ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ‘जेलर 2’ के सर्टिफिकेशन की जानकारी दी हैय नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यूए 16+ रेटिंग मिली है. फिल्म का रनटाइम 165 मिनट और 18 सेकंड है. यानी यह फिल्म 2 घंटे, 45 मिनट और 18 सेकंड लंबी है.
‘जेलर 2’ की कास्ट एंड क्रू
नेल्सन दिलीपकुमार ने ‘जेलर 2’ को डायरेक्ट किया है, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका म्यूज़िक और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है. रजनीकांत की इस सीक्वल फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं. इसमें राम्या कृष्णन, योगी बाबू, जैकी श्रॉफ और मिर्ना अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. वहीं सूर्या, सूरज, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती भी अहम किरदारों में इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. उम्मीद है कि ऋतिक रोशन भी फ़िल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे. यह सीक्वल आईमैक्स थिएटर में भी दिखाई जाएगी. यह रजनीकांत की पहली ऐसी फ़िल्म होगी जिसे बड़े पैमाने पर आईमैक्स में रिलीज किया जाएगा.