रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को दशहरा की छुट्टी का मिला फायदा, बंपर हुआ कलेक्शन, 2 बड़े रिकॉर्ड भी किए नाम

Spread the love

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को छुट्टियों के मौसम का पूरा फायदा मिल रहा है. एक ऐतिहासिक ओपनिंग वीकेंड के बाद, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में छुट्टी होने की वजह से फिल्म का सोमवार भी बहुत शानदार रहा. वहीं मंगलवार को फिल्म को दशहरा की छुट्टी का फायदा मिला. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने पहले ट्यूज्डे यानी 6ठे दिन कितना कलेक्शन किया है?  

‘जेलर 2’ ने छठे दिन कितनी की कमाई?
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इस फिल्म की दमदार शुरुआत हुई थी और तब से ये थमने का नाम नहीं ले रही है. दरअसल इसे नवरात्रि फेस्टिवल के दौरान रिलीज होने का फायदा मिला है. छुट्टियों के कारण इसे सिनेमाघरों में खूब दर्शक मिले और इसी के साथ इसने जबरदस्त कमाई कर डाली है.

  • 59.70 करोड़ से ओपनिंग के बाद इसने दूसरे दिन 37.10 करोड़ कमाए. तीसरे दिन इसका कलेक्शन 47.25 करोड, चौथे दिन 55.85 कोरड़ और 5वें दिन 42.35 करोड़ रुपये रहा.  
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले मंगलवार को 45.55 करोड़ की कमाई की है.
  • इसमें छठे दिन इसने तमिल में सबसे ज्यादा 31.20 करोड़, तेलुगु में 8.75 करोड़, हिंदी में 5 करोड़ और कन्नड़ में 60 लाख कमाए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 287.80 करोड़ रुपये हो गई है.

भारत में कॉलीवुड की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
‘जेलर 2’ ने रिलीज के 6ठे दिन बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल इस फिल्म ने 287.80 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (266.54 करोड़ रुपये) और कुली (285.01 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. इसी के साथ ये कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

ये हैं भारत में कॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  1. 2.0 – 407.05 करोड़ रुपये
  2. जेलर – 348.55 करोड़ रुपये
  3. लियो – 341.04 करोड़ रुपये
  4. जेलर 2- 287.80 करोड़
  5. कुली – 285.01 करोड़ रुपये
  6. पोन्नियिन सेलवन 1 – 266.54 करोड़ रुपये
  7. द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम – 252.71 करोड़ रुपये
  8. विक्रम – 247.32 करोड़ रुपये
  9. अमरन – 220.05 करोड़ रुपये
  10. जना नायकन – 198.57 करोड़ रुपये

पहले मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘जेलर 2’
रिलीज के छठे दिन 45.55 करोड़ की करोड़ की नेट कमाई के साथ, रजनीकांत की यह फिल्म भारत में कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) की पहले मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.  इसने अपनी ही पिछली रिलीज ‘जेलर’ (36.5 करोड़) को आसानी से पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 

ये हैं भारत में पहले मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली  कॉलीवुड फिल्में

  • जेलर 2- 45.55 करोड़
  • जेलर – 36.5 करोड़
  • लियो – 30.7 करोड़
  • 2.0 – 25 करोड़

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *