रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड अपने पहले पार्ट को दी मात, दोनों की कमाई में है जमीन आसमान का अंतर

Spread the love

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है और यह फिल्म दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये की कमाई के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा फिल्म, सिनेमाघरों में 16 दिनों के बाद दुनिया भर में 2023 में रिलीज हुई अपनी प्रीक्वल ‘जेलर’ से काफी आगे निकल गई है. दोनों की कमाई का अंतर जान आप हैरान रह जाएंगे. 

जेलर 2 ने वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई? 
16वें दिन, ‘जेलर 2’ ने पूरे भारत में 8 हजार 79 शोज से 5.50 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन अब 435.40 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 509.45 करोड़ रुपये है. वहीं रिलीज के तीसरे फ्राइडे को इस फिल्म ने विदेशी बाजारों से 3 करोड़ रुपये की कमाई की जिसके बाद इसका  कुल ओवरसीज का ग्रॉस कलेक्शन 267.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सैकनिल्क के मुताबिक इसी के साथ फिल्म की दुनिया भर में कुल कमाई 776.95 करोड़ रुपये हो गई है. 

रजनीकांत की ‘जेलर 2’अपनी प्रीक्वल से कितनी आगे?
पहली फिल्म से तुलना करने तो ‘जेलर 2’ ने उसी स्टेज में ज्यादा कमाई की है, बता दें कि साव 2023 में, रजनीकांत की ‘जेलर’ ने 16वें दिन पूरे भारत में 3.40 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी. इसमें तमिल वर्जन से इसने  2.60 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि तेलुगु वर्ज़न से 60 लाख रुपये कमाए. हिंदी और कन्नड़ वर्जन से 10-10 लाख रुपये की कमाई की थी.  भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 302.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 350.74 करोड़ रुपये था. विदेशों से इसने 183 करोड़ रुपये की कमाई की थी जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 533.74 करोड़ रुपये हो गया था. थियेटर में रिलीज के दौरान इसी समय-सीमा की तुलना करें, तो ‘जेलर 2’ ने अपनी पिछली फिल्म के मुकाबले दुनिया भर में 243.21 करोड़ रुपये ज्यादा कमा लिए हैं.

क्या है  ‘जेलर 2’का प्लॉट? 
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित ‘जेलर 2’ में रिटायर हो चुके जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन की कहानी है, जिसका किरदार रजनीकांत ने निभाया है. उनकी शांत जिंदगी में तब एक मोड़ आता है, जब अपराध जगत से एक नया खतरा सामने आता है. मजबूर होकर टाइगर को अपने पुराने अंदाज में वापस लौटना पड़ता है और वह उन खतरनाक ताकतों का सामना करते हैं, जो उनके परिवार और विरासत के लिए खतरा बनी हुई हैं.

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *