‘रामायण’ के आगे सूर्या की ‘सीन’ का बजा डंका, चौथे दिन कमा डाले करोड़ों, ‘डीसी’ को भी दी मात, बनाया ये रिकॉर्ड

Spread the love

रामायण की आंधी के बीच सूर्या की ‘सीन’ ने सिनेमाघरों में 6 नवंबर को  दस्तक दी थी. इस फिल्म के साथ, एक्टर इस साल तीसरी बार सिनेमाघरों में लौटे हैं. इससे पहले उनकी दो फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ रिलीज़ हुई थीं. वहीं  जितु माधवन की ‘सीन’को काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं और दिवाली वीकेंड होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि दिवाली के खत्म होने के बाद भी फर्स्ट मंडे को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस  लूट लिया. चलिए यहां ‘सीन’ के चौथे दिन की कमाई जानते हैं. 

‘सीन’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन? 
‘सीन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत हुई थी. इसने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 19.15 करोड़ की कमाई की. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई में कुछ बढ़ोतरी हुई और इसने 20.35 करोड़ कमाए. फिर रविवार को दिवाली के दिन ‘सीन’ की कमाई में और ज़्यादा उछाल आया और इस फिल्म ने 23.65 करोड़ की कमाई की, जो अब तक का इसका एक दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है. अच्छी बात ये है कि वीकडेज में एंट्री करने के बाद भी ‘सीन’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कम नहीं हुई और इसने फर्स्ट मंडे टेस्ट में टॉप किया है. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या की ‘सीन’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को भारत में 21. 25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘सीन’ की भारत में 4 दिनों की कुल कमाई अब 84.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

2026 में कॉलीवुड की 6ठी  सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
सिर्फ़ 4 दिनों में, सूर्या की ‘सीन’  भारत में साल 2026 की कॉलीवुड की छठी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘डीसी’ (69.33 करोड़) को पीछे छोड़कर छठी पोजिशन कर ली है. बहुत जल्द, यह ‘मंदादी’ (101.94 करोड़) को भी पीछे छोड़ देगी और 5वीं पोजिशन हासिल कर लेगी.

2026 में भारत में कॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • जेलर 2 – 470.05 करोड़ रुपये
  • जना नायकन – 198.57 करोड़ रुपये
  • करुप्पु – 198.18 करोड़ रुपये
  • विश्वनाथ एंड संस – 122.54 करोड़ रुपये
  • मंदादी – 101.94 करोड़ रुपये
  • सीन- 84.40 करोड़ (4 दिनों का कलेक्शन)
  • डीसी – 69.33 करोड़ रुपये
  • थाई किझावी – 62.46 करोड़ रुपये
  • ब्लास्ट – 53.06 करोड़ रुपये
  • यूथ – 52.53 करोड़ रुपये

फिल्म के बारे में और जानकारी
इस फिल्म का निर्देशन जितु माधवन ने किया है और इसे सूर्या, ज्योतिका और जयश्री दामोदरन ने प्रोड्यूस किया है. इसमें नसलेन और नजरिया नाजिम भी लीड रोल में हैं. 

 

 

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *