राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद

Spread the love

पैन इंडिया स्टार राम चरण  की आज कोयंबटूर में कलाई की सर्जरी हुई है. दरअसल ‘पेद्दी’ की शूटिंग के दौरान उनकी कलाई की कार्टिलेज फट गई थी. रविवार को राम चरण को हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. एक्टर की सर्जरी कोयंबटूर के गंगा हॉस्पिटल में हो रही है.

राम चरण की कलाई की हुई सर्जरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘पेद्दी’ के लिए ज़बरदस्त फाइट सीन करते समय राम चरण की कलाई की कार्टिलेज फट गई थी. वहीं फिल्म के प्रमोशन की वजह से उन्हें अपनी ये सर्जरी टालनी पड़ी थी  हालांकि, फिल्म के प्रमोशन इवेंट्स के दौरान उन्हें अपनी कलाई पर पट्टी बांधे हुए देखा गया था.

परिवार की मौजूदगी में कलाई की सर्जरी करा रहे राम चरण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्जरी के दौरान राम चरण के पिता चिरंजीवी, मां सुरेखा, पत्नी उपासना कोनिडेला और परिवार के दूसरे सदस्य उनके साथ रहेंगे. इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “कोयंबटूर के मशहूर गंगा हॉस्पिटल में कलाई की सर्जरी कराने जा रहे मेगा पावर स्टार राम चरण को विशेज. मेगास्टार चिरंजीवी, सुरेखा गारू, उपासना और परिवार के सदस्य इस दौरान उनके साथ रहेंगे. हम उनके सफल ऑपरेशन और जल्द ठीक होने की कामना करते है.”

 

ये भी पढ़ें:-‘असम को हमारी जरूरत है’, भूमि सहित तमाम सेलेब्स ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपील

सर्जरी के बाद कब से काम पर लौटेंगे राम चरण
जहां फैंस ‘पेद्दी’ स्टार के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं, वहीं सर्जरी के बाद राम चरण को कुछ हफ़्तों का आराम करना होगा. मेडिकल क्लीयरेंस मिलने के बाद ही वह दोबारा शूटिंग कर पाएंगे. बता दें कि इस साल, राम चरण परिवार के तीसरे सदस्य हैं जिनकी सर्जरी हुई है. इस साल की शुरुआत में, राम के पिता चिरंजीवी की कंधे की सर्जरी हुई थी. हाल ही में, पवन कल्याण की भी मुंबई में रोटेटर कफ सर्जरी हुई थी.

राम चरण अपकमिंग फिल्में
बता दें कि राम चरण की अपकमिंग फिल्म सुकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. फिलहाल RC17 के टेंटेटिव टाइटल वाली फिल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है और यह प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. राम चरण के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही इसकी शूटिंग शुरू होगी.

 

ये भी पढ़ें:-‘जना नायकन’ ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

நன்றி

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *