रविवार को एक्टर टर्न पॉलिटिशियन सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस फंक्शन में उनके परिवार के साथ-साथ अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी मौजूद थीं. विजय के साथ लव रिलेशन में होने की अफवाहों के बीच, तृषा नीली साड़ी में समारोह में पहुंची थीं और उनके चेहरे पर मुस्कान थी. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विजय के तमिलनाडु के सीएम के तौर पर पहला भाषण देते हुए तृषा इमोशनल नजर आईं.
विजय को बतौर सीएम पहला भाषण देते देख भावुक हुईं तृषा
विजय के एक फैन द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विजय के भाषण के दौरान तृषमा की आंखों में आंसू आ गए थे. नम आंखे होने के बावजूद तृषा इस दौरान मुस्कुराने की कोशिश करती हुई भी नजर आईं.
பாலிமர் டிவி
செதைச்சுட்டான் 😂😂😂😂 pic.twitter.com/uvkofg2JET— தல அரவிந்த் (@aravinth43AK) May 10, 2026

तृषा विजय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम पहुंचीं थी. जब एक मीडियाकर्मी ने कमेंट किया कि यह ‘तमिलनाडु के लिए एक बड़ा दिन’ है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “जी हां,थैंक्यू, थैंक्यू मैं काफी एक्साइटेड हूं.” इस दौरान तृषा की मां, उमा कृष्णन भी उनके साथ नजर आईं. हालांकि उन्होंने आगे के सवालों का जवाब नहीं दिया.

विजय ने सीएम के रूप में अपने पहले भाषण में क्या कहा?
मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले भाषण में विजय ने तमिलनाडु की जनता को धन्यवाद दिया और शासन के एक “नए युग” का आह्वान किया. उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को एक नई सरकार दें, यह एक नई शुरुआत है, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत है.” वादों में पारदर्शिता और संयम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “मैं कोई दिव्य दूत या पैगंबर नहीं हूं. मैं एक साधारण इंसान हूं जो सामान्य जीवन जी रहा है. मैं आपको कभी झूठे वादों से धोखा नहीं दूंगा. मैं केवल वही वादा करूंगा जो संभव है.”

विजय और तृषा के बारे में
तृषा और विजय कॉलीवुड की एक मशहूर और बेहद पसंद की जानें वाली ऑनस्क्रीन जोड़ी हैं. उन्होंने घिल्ली (2004), तिरुपाची (2005), आथी (2006) और कुरुवी (2008) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. लोकेश कनगराज की फिल्म लियो (2023) में उन्होंने सालों बाद एक बार फिर साथ काम किया था, इस फिल्म में उन्होंने पति-पत्नी की भूमिका निभाई थी. वहीं पर्सनल लाइफ में भी दोनों के अफेयर के रूमर्स हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया है.
ये भी पढ़ें:-Drishyam 3 Advance Booking: रिलीज से पहले ही मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने किया कमाल, एडवांस बुकिंग ने छाप डाले करोड़ों